Prince Jhankra

Prince Jhankra

@princejhankra

Prince Jhankra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Prince Jhankra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

19

Likes

10

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
उठ के तुम को याद कर के सो गए
हो गया है काम सारा आज का
Prince Jhankra
और भी सौ काम होते हैं हमें
आप को ही याद करना रह गया
Prince Jhankra
सोचते हो क्या दिया है आप को
एक दिन फ़ुरसत नहीं है बाप को
Prince Jhankra
बारीकी से सोचूँ मैं तो कितनी ऐसी बातें थीं
पी जाता था मैं वो बातें जिन बातों पर लड़ना था

मैं रिश्ते की बात हमारे घर में लाने वाला था
सब अच्छा हो जाना था पर तुम को यार बिछड़ना था
Read Full
Prince Jhankra
हम दोनों जब भी मिलने को जाते थे
आने जो लगते थे तो रो जाते थे

अब तो प्रेमी रोज़ाना मिल लेते हैं
हम को कितने कितने दिन हो जाते थे
Read Full
Prince Jhankra
जब हम को इस दुनिया से जाना होगा
तब तुम को जाने देने की सोचेंगे
Prince Jhankra
आना नइँ है लेकिन फिर भी लगता है
उस का मैसेज आएगा ही आएगा
Prince Jhankra
देखो मेरे यार नहीं चलता मुझ को
कुछ दिन वाला प्यार नहीं चलता मुझ को

तेरे साथ ख़ुशी थी हद से ज़्यादा ही
कुछ भी हद के पार नहीं चलता मुझ को
Read Full
Prince Jhankra
इक ऐसा चश्मा है जो धुँधला ही रहता है
माँ की आँखों में बच्चा दुबला ही रहता है
Prince Jhankra
लोग कहाँ हैं सादे अब?
कौन निभाए वादे अब?

है दुनिया ये घोड़ों की
मर जाते हैं प्यादे अब
Read Full
Prince Jhankra
उम्र लंबी कर चुके हैं पार हम
पर उसी से कर रहे हैं प्यार हम

फूल ही थे मौसमों ने कर दिए
आज सूखे और कांटेदार हम
Read Full
Prince Jhankra
तोड़ देता फ़ोन ग़ुस्से में मगर
वॉलपेपर पर तिरी तस्वीर है
Prince Jhankra
तुम सेे कहते जाने क्यूँ घबराते हैं
अपने अंदर बे-मतलब चिल्लाते है

कितनी मजबूरी है कितने बेबस हैं
नंबर है पर कॉल नहीं कर पाते हैं
Read Full
Prince Jhankra
झूठ कह दे ख़्वाब में तू आएगी
इस बहाने नींद तो आ जाएगी
Prince Jhankra
दुबारा फिर नहीं उम्मीद देना
किसी को छोड़ दो तो छोड़ देना
Prince Jhankra
सहरा सहरा जंगल जंगल आउंगा
तेरे पीछे पैदल पैदल आउंगा

तुझ को इतना ज़्यादा सोचा जाता है
तेरा पेपर हो तो अव्वल आउंगा
Read Full
Prince Jhankra
कोई दिन हम तेरे बिन भी देखेंगे
सोचा नईं था ऐसे दिन भी देखेंगे

लगता नईं है उस सेे मिलना होगा अब
लगता नईं है अच्छे दिन भी देखेंगे
Read Full
Prince Jhankra
इक बारी हो जाता है, हो जाता है
दूजी बारी इश्क़ नहीं हो पाता है

पागल नईं हूँ सब को थोड़ी परखूँगा
इक चावल से अंदाज़ा हो जाता है
Read Full
Prince Jhankra