Rahat Indori

Rahat Indori

@rahat-indori

Rahat Indori shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rahat Indori's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

797

Content

143

Likes

6553

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मैं अहमियत भी समझता हूँ क़हक़हों की मगर
मज़ा कुछ अपना अलग है उदास होने का
Rahat Indori
20 Likes
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे
मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से
Rahat Indori
18 Likes
गुज़िश्ता साल के ज़ख़्मो हरे-भरे रहना
जुलूस अब के बरस भी यहीं से निकलेगा
Rahat Indori
10 Likes
मैं वो दरिया हूँ कि हर बूँद भँवर है जिस की
तुम ने अच्छा ही किया मुझ से किनारा कर के
Rahat Indori
29 Likes
साथ चलना है तो तलवार उठा मेरी तरह
मुझ सेे बुज़दिल की हिमायत नहीं होने वाली
Rahat Indori
33 Likes
माँ के क़दमों के निशाँ हैं कि दिए रौशन हैं
ग़ौर से देख यहीं पर कहीं जन्नत होगी
Rahat Indori
36 Likes
रास्ते में फिर वही पैरों का चक्कर आ गया
जनवरी गुज़रा नहीं था और दिसंबर आ गया
Rahat Indori
97 Likes
जनाज़े पर मेरे लिख देना यारों
मोहब्बत करने वाला जा रहा है
Rahat Indori
126 Likes
हाथ ख़ाली है तेरे शहर से जाते जाते
जान होती तो मेरी जान लुटाते जाते
Rahat Indori
119 Likes
दो गज़ सही मगर ये मेरी मिल्कियत तो है
ऐ मौत तू ने मुझे ज़मींदार कर दिया
Rahat Indori
94 Likes
वो हिंदू, मैं मुस्लिम, ये सिक्ख, वो ईसाई
यार ये सब सियासत है चलो इश्क़ करें
Rahat Indori
88 Likes
मैं जब मर जाऊँ तो मेरी अलग पहचान लिख देना
लहू से मेरी पेशानी पे हिंदुस्तान लिख देना
Rahat Indori
126 Likes
दिल्ली से हम ही बोला करें अम्न की बोली
यारो तुम भी कभी लाहौर से बोलो
Rahat Indori
71 Likes
दिन ढल गया और रात गुज़रने की आस में
सूरज नदी में डूब गया, हम गिलास में
Rahat Indori
124 Likes
किस ने दस्तक दी ये दिल पर कौन है
आप तो अंदर हैं बाहर कौन है
Rahat Indori
142 Likes
प्यास अगर मेरी बुझा दे तो मैं जानू वरना
तू समुंदर है तो होगा मेरे किस काम का है
Rahat Indori
110 Likes
जो दुनिया को सुनाई दे उसे कहते हैं ख़ामोशी
जो आँखों में दिखाई दे उसे तूफ़ान कहते हैं
Rahat Indori
132 Likes
गुलाब ख़्वाब दवा ज़हर जाम क्या क्या है
मैं आ गया हूँ बता इंतिज़ाम क्या क्या है
Rahat Indori
267 Likes
तूफ़ानों से आँख मिलाओ सैलाबों पे वार करो
मल्लाहों का चक्कर छोड़ो तैर के दरिया पार करो
Rahat Indori
145 Likes
लोग हर मोड़ पे रुक रुक के सँभलते क्यूँँ हैं
इतना डरते हैं तो फिर घर से निकलते क्यूँँ हैं

मोड़ होता है जवानी का सँभलने के लिए
और सब लोग यहीं आ के फिसलते क्यूँँ हैं
Read Full
Rahat Indori
134 Likes

LOAD MORE