Rohit Asthana Prabhav

Rohit Asthana Prabhav

@rohitasthana.nirankari2710

Rohit Asthana Nirankari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rohit Asthana Nirankari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

29

Likes

104

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
नफ़रतों के अँधेरे मिटाते चलें
हम चराग़-ए-मोहब्बत जलाते चलें
Rohit Asthana Prabhav
हमें हर ग़म भुला कर ज़िंदगी में शाद होना है
जहाँ की बंदिशों से इस क़दर आज़ाद होना है

अभी तक इश्क़ में हम ने बड़ी बर्बादियाँ देखीं
मगर रोहित हमें अब इश्क़ में आबाद होना है
Read Full
Rohit Asthana Prabhav
मुझे रह-रह कर अक्सर ये 'प्रभव' एहसास होता है
कि तेरी और मेरी कैफ़ियत कुछ एक जैसी है
Rohit Asthana Prabhav
हम तेरे तुम मेरे हम-सफ़र हो गए
आज तुम सेे मिले साल भर हो गए
Rohit Asthana Prabhav
ये धुँध आख़िर कब छठेगी ज़िंदगी की राह से
और कब खिलेगी धूप जिस सेे ज़ीस्त होगी ख़ुश-नुमा
Rohit Asthana Prabhav
ये ज़िंदगी तुझ सेे यही सुन ऐ मुसाफ़िर कह रही
हर दिन नई शुरुआत है हर दिन नया आग़ाज़ है
Rohit Asthana Prabhav
यही हर शख़्स की मुझ सेे सदा रहती शिकायत है
कि मैं हर काम करने में हमेशा देर करता हूँ
Rohit Asthana Prabhav
किया मैं ने कई दिन बा'द फिर से उस गली का रुख़
मिरा अक्सर जिधर से संग यारों के गुज़रना था
Rohit Asthana Prabhav
हरिक नाराज़गी दिल से मिटा दें क्योंकि ऐ बंदों
गिले-शिकवे भुला कर प्यार करना ही इबादत है
Rohit Asthana Prabhav
मुसाफ़िर से सफ़र हर-रोज़ कहता है यही रोहित
कि ऐ राही तू चल तुझ को तिरी मंज़िल बुलाती है
Rohit Asthana Prabhav
ये इश्क़ क्या है ये ज़रा मुझ को बता ऐ ज़िंदगी
कर इश्क़ करने की मुझे तौफ़ीक़ अता ऐ ज़िंदगी
Rohit Asthana Prabhav
भले हर-पल तिरे इस नूर का एहसास हो लेकिन
सुकून-ए-दिल तिरे दीदार के बिन आ नहीं सकता
Rohit Asthana Prabhav
हमें जहान में आना है और जाना है
हमारा फ़र्ज़ है जो उस को बस निभाना है

जहाँ में हम सभी खानाबदोश हैं यारों
अरे कहाँ पे कोई मुस्तक़िल ठिकाना है
Read Full
Rohit Asthana Prabhav
न जगने का समय तय है न तय है वक़्त सोने का
न पाने की मसर्रत है न कोई रंज खोने का

न ख़्वाहिश है न मक़सद है न कोई फ़िक्र मंज़िल की
मुझे है शौक़ शायद दोस्तों ख़ुद को डुबोने का
Read Full
Rohit Asthana Prabhav
मुहब्बत में मुझे भी अब पता ये चल गया यारों
कि मिल कर के बिछड़ना इश्क़ का दस्तूर होता है
Rohit Asthana Prabhav
चलेगा तू नहीं बनकर हमारे साथ हमराही
बनेगा फिर मुक़म्मल ज़िंदगी का ये सफ़र कैसे
Rohit Asthana Prabhav
वादी-ए-दिल पे बहारों ने दी थी जब दस्तक
ऐसे आलम में कभी हम को पुकारा होता
Rohit Asthana Prabhav
हर हाल में अब तो हमें तुम को ही पाना है
चाहे ज़माना जो कहे पर दिल ने ठाना है

माना कि चलना इश्क़ की राहों पे है मुश्किल
पर क्या करें पगला हमारा दिल दिवाना है
Read Full
Rohit Asthana Prabhav
गर प्यार है बता दो किसी और शख़्स से
नज़रें मिला के नज़रें चुराते हो किस लिए
Rohit Asthana Prabhav
जिस दम सभी के सामने राज़-ए-वफ़ा खुला
सुन कर हमारी बात वे पत्थर से हो गए
Rohit Asthana Prabhav

LOAD MORE