salman khan "samar"

salman khan "samar"

@salmank078613

salman khan "samar" shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in salman khan "samar"'s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

182

Likes

36

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
वो फिर मिलेंगे राह में बे-वक़्त बे-वजह
हम को है इत्तिफ़ाक़ से उम्मीद आज भी
salman khan "samar"
तस्वीरें धुँधली हो जाने से
यादें थोड़ी धुँधली होती हैं
salman khan "samar"
इन आँखों में भटकन होगी
जब तब हम में अनबन होगी

मैं थोड़ा ज़ियादा सुलझा हूँ
तुम को थोड़ी उलझन होगी
Read Full
salman khan "samar"
हम ढूँढ़ते रहे किसी चेहरे में ख़ुद को पर
चेहरे तमाम छुप गए चेहरों के दरमियाँ
salman khan "samar"
लोग तो रुख़सत कर जाते हैं दुनिया से
उन की बस यादें जिन्दा रह जाती हैं
salman khan "samar"
सावन के बरसते ही जहाँ फूल खिलेंगे
क्यूँँ तोड़ लूँ पतझड़ में दरख़्तों की वो शाखें
salman khan "samar"
मैं ने ख़राब कर ली तिरे वास्ते ये उम्र
बस उँगलियों पे गिन सकूँ इतनी है ज़िंदगी
salman khan "samar"
इस भाग दौड़ में मिरी बीती है ज़िंदगी
मैं ढूँढ़ता ही रह गया दो पल सुकून के
salman khan "samar"
हम एक दूसरे के लिए ही बने थे पर
इक तीसरे ने हम को जुदा कर दिया है दोस्त
salman khan "samar"
इक दूसरे के साथ हैं फिर क्यूँँ हैं इतने दूर
हम साथ हैं तो साथ में लगने भी चाहिए
salman khan "samar"
सब के चेहरे धुँदले धुँदले लगते हैं
मानो ये हँसती आँखें रो बैठी हैं
salman khan "samar"
मन का मिलना मिलना है
अपना मिलना क्या मिलना
salman khan "samar"
यूँँ टुकड़ों में दहलीज़ बना लेने से
घर की दीवारें रौनक़ खो बैठी है
salman khan "samar"
जाने कितने गहरे होते हैं वो अल्फाज़
जो अक्सर ख़ामोशी में सुनाई देते हैं
salman khan "samar"
बच्चों के हाथों में आ कर
काग़ज़ कश्ती बन जाते हैं
salman khan "samar"
उफ़ आदतन ही छोड़ के जाता हुआ ये दिन
कुछ उम्र मेरी और घटा कर चला गया
salman khan "samar"
बच्चों को बचपन के लम्हे जी लेने दो
तौर तरीका आते आते आ जाएगा
salman khan "samar"
खिड़की दरवाज़े सब बंद रखा कीजे
घर की बातें घर में अच्छी लगती हैं
salman khan "samar"
आप ही आप हो अब नज़र में मिरी
आप के दर से ख़ाली न मैं जाऊँगा
salman khan "samar"
नवंबर में ही क्यूँँ मेरा मुक़द्दर रूठ जाता है
जनम-दिन आते ही मेरी जो खो बैठी सभी ख़ुशियाँ
salman khan "samar"

LOAD MORE