Sameer Khan

Sameer Khan

@sameerkhan

Sameer Khan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sameer Khan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

17

Likes

54

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
वतन पर मरने मिटने का ये जज़्बा है हमेशा से
कफ़न हो जो तिरंगे का अलग पहचान पाओगे

हमारे दिल में आ कर के ज़रा देखो जहाँ वालो
हमारे दिल के हर कोने में हिन्दुस्तान पाओगे
Read Full
Sameer Khan
मुश्किलें जब भी रास्ता रोके
में दु'आओं से काम लेता हूँ

राहें आसान हो ही जाती हैं
माँ के दामन को थाम लेता हूँ
Read Full
Sameer Khan
निस्बत-ए-आल-ए-नबी दिल में बसाए रखिए
अपने किरदार में सौ चाँद लगाए रखिए

कोई ख़ाली नहीं जाता कभी इस दर से 'समीर'
बज़्म-ए-शब्बीर को ता-उम्र सजाए रखिए
Read Full
Sameer Khan
कर्बला में चराग़-ए-रौशन है
वरना दुनिया में रौशनी क्या है

कर्बला में बता दिया शह ने
किस को कहते है ज़िंदगी क्या है
Read Full
Sameer Khan
झूठे लोगों से हम को नफ़रत है
जो कहे सच वो यार प्यारा है

जान जाती है तो चली जाए
हम को जाँ से वक़ार प्यारा है
Read Full
Sameer Khan
मुराद पाता है चाहे किसी भी धर्म का हो
तुम्हारे दर से ज़माने को प्यार मिलता है

यहाॅं सभी की दुआऍं क़ुबूल होती हैं
यहाॅं दिलों को सुकूँ और क़रार मिलता है
Read Full
Sameer Khan
हाथ माँ बाप का रहे सर पर
उस को इज़्ज़त वक़ार मिलता है

लोग वो ख़ुशनसीब होते हैं
जिन को बहनों का प्यार मिलता है
Read Full
Sameer Khan
कुछ ऐसा रिश्ता दिलों का बना लिया हम ने
तुम्हारे चेहरे को दिल में बसा लिया हम ने

अब और कुछ नहीं दुनिया में चाहिए हम को
हमें जो तुम मिले दुनिया को पा लिया हम ने
Read Full
Sameer Khan
तेरा होना ही हम को काफ़ी है
दूर होने से तेरे डरते हैं

लोग मरते हैं माल-ओ-दौलत पर
हम तो वो हैं जो तुझ पे मरते हैं
Read Full
Sameer Khan
मुश्किलों से भी निकल जाता हूँ हँसते हँसते
माँ मेरे वास्ते जिस वक़्त दुआ करती है
Sameer Khan
हम जुस्तजू-ए-यार में भटके हैं दर-ब-दर
इक दीद की तलब में कहाँ से कहाँ गए
Sameer Khan
हवाएँ कोशिशें कर लें हज़ारों
चराग़-ए-इश्क़ तो जलता रहेगा

शजर हम ने मुहब्बत का लगाया
शजर ये फूलता फलता रहेगा
Read Full
Sameer Khan
हवाएँ कोशिशें कर लें हज़ारों
चराग़ ए इश्क़ तो जलता रहेगा

शजर हम ने मुहब्बत का लगाया
शजर ये फूलता फलता रहेगा
Read Full
Sameer Khan
हम को मतलब नहीं ज़माने से
हम मोहब्बत की बात करते हैं
Sameer Khan
हम को मतलब नहीं ज़माने से
हम मुहब्बत की बात करते हैं
Sameer Khan