Sanjay shajar

Sanjay shajar

@sanjay01baghel

Sanjay shajar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sanjay shajar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

55

Likes

147

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
अलग लोगों से बस इतना अलग हूँ
अलग लोगों का हूँ अपना अलग हूँ
Sanjay shajar
मुझ को बिखरी चीज़ें अच्छी लगती हैं
वो सब मुझ को मेरे जैसी लगती हैं

नदियाँ हैं कि समुंदर हैं आँखें तेरी
जितना डूबो उतनी गहरी लगती हैं
Read Full
Sanjay shajar
मुहब्बत या मशक्क़त या इबादत ही
किया कुछ भी नहीं हम ने सलीक़े से

भले तुझ को लगा पाया नहीं लेकिन
लगा रक्खा है तेरे ग़म को सीने से
Read Full
Sanjay shajar
ग़मों के जो धँसे हैं ख़ार दिल में
बहुत पहले से हैं ये यार दिल में
Sanjay shajar
अपने बारे में लोग कहते हैं
सर जी मस्ती में मस्त रहते हैं
Sanjay shajar
एक सूरत का तलबगार नहीं
दोस्ती ठीक है पर प्यार नहीं

मुझ को लगता है ख़ुदा है शायद
जिस का कोई भी मददगार नहीं
Read Full
Sanjay shajar
कर के जीना मुहाल रक्खा है
दिल को बंदिश में डाल रक्खा है
Sanjay shajar
आँख ही बस तो नम नहीं यारों
ग़म तो अपने भी कम नहीं यारों
Sanjay shajar
जीते जी जी तो हम नहीं पाए
बा'द मरने के काश मर जाएँ
Sanjay shajar
किसी के ग़म में पागल हो गई हैं
हमारी आँखें बादल हो गई हैं

फ़लक से कोई चारा-गर उतारो
ज़मीं पर रूहें घाइल हो गई हैं
Read Full
Sanjay shajar
ख़मोशी ख़ुद अपनी सदा बोलती है
अगर हम न बोलें अना बोलती है
Sanjay shajar
मुझे वो हाँ करे या तो या ना बोले
उसे बोलो कि अंतिम फ़ैसला बोले
Sanjay shajar
जो आप हैं लेखक अगर मेरी कथा लिख दीजिए
ये अश्रु मेरे लीजिए अंतर्व्यथा लिख दीजिए

सब सेे प्रथम तो कृष्ण लिखिए किंतु उस सेे भी प्रथम
राधा सदा लिक्खा गया राधा यथा लिख दीजिए
Read Full
Sanjay shajar
जो न होते कहीं कहीं होते
कैसे मुमकिन है हम नहीं होते
Sanjay shajar
तब मैं समझा नहीं बचा जब कुछ
सच यही है कि झूठ है सब कुछ
Sanjay shajar
वही जो कह नहीं पाया वही जो कर नहीं पाया
वही तो लिख रहा हूँ मैं वही तो गा रहा हूँ मैं
Sanjay shajar
थक गया हूँ ख़ुदस चल सकता नहीं अब
इस सेे आगे ज़िन्दगी ले चल मुझे तू
Sanjay shajar
मुझे तुम से मोहब्बत है मेरी जाँ
यही तो बोलना है देखते हैं
Sanjay shajar
कि जितनी पूरे संसार में है
कशिश उतनी हमारे यार में है
Sanjay shajar
यूँँ थप्पड़ ज़िन्दगी में सब ने मारा पर
ग़रीबी का बहुत ही हाथ भारी था
Sanjay shajar

LOAD MORE