Shadab Javed

Shadab Javed

@shadab-javed

Shadab Javed shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shadab Javed's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

31

Content

40

Likes

857

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
तीनों ज़िद्दी हैं कि हम तुझ सेे कहेंगे भी नहीं
तू छूएगा भी नहीं ज़ख़्म भरेंगे भी नहीं
Shadab Javed
57 Likes
वो आँखें आप के ग़म में नहीं हुई हैं नम
दिया जलाते हुए हाथ जल गया होगा
Shadab Javed
44 Likes
दूल्हा-दूल्हन को नहीं तकता कोई
क्यूँँ कि उस बारात में इक चाँद है
Shadab Javed
44 Likes
ता'रीफ़ सुन रहा हूँ बहुत तेरे हाथ की
साक़ी मेरे लिए भी ज़रा सी निकाल दे
Shadab Javed
39 Likes
कुछ नहीं होता है क़सम तोड़ो
मैं ने सिगरेट जला के देख लिया
Shadab Javed
44 Likes
इक प्यासे की मौत हुई है
अब पानी को दुख होगा
Shadab Javed
29 Likes
किसी ने अपने मुक़द्दर का रोना रोते हुए
किसी के कार्ड के बोसे सँभल-सँभल के लिए
Shadab Javed
29 Likes
तू परिंदा है किसी शाख़ को घर कर लेगा
जो तेरे हिज्र का मारा है किधर जाएगा
Shadab Javed
34 Likes
किसी के साथ वो दो पाँव आज चलने लगे
हम अपनी आँख के साथ हाथ भी मसलने लगे
Shadab Javed
34 Likes
तो क्या ऐसे ही रोना आ गया था
नहीं वो याद लहजा आ गया था
Shadab Javed
51 Likes
मसअले का ये हल निकाला है
ख़्वाहिशों को ही मार डाला है
Shadab Javed
31 Likes
तुम्हें हरगिज़ ग़लत समझे न कोई
रुको मैं बे-वफ़ाई कर रहा हूँ
Shadab Javed
42 Likes
तेरे लब से जब तक पुकारा न जाऊँ
मैं पंखे से तब तक उतारा न जाऊँ
Shadab Javed
36 Likes
मेरे अश'आर पढ़ने वाले लोग
तेरी तस्वीर माँग बैठे हैं
Shadab Javed
40 Likes
अगर तू ख़ुश है मेरी हार से तो
मेरी हर जीत से नफ़रत है मुझ को
Shadab Javed
27 Likes
जब भी कहता हूँ कब मिलेंगे हम
टाल देता है क्या पता कह कर
Shadab Javed
41 Likes
मैं पहले झूठ पर हकलाया उस सेे
फिर उस के बा'द माहिर हो गया था
Shadab Javed
27 Likes
बूढ़ी बोझल सूखी आँखें देख रही हैं हैरत से
कच्ची उम्र के लड़कों ने कुछ ऐसी बातें लिक्खी हैं
Shadab Javed
41 Likes
हमें जिन की हिमायत चाहिए थी
वही नज़रें चुरा कर जा रहे हैं
Shadab Javed
35 Likes
ख़बर मिली है स्टेशन पर तुम भी आने वाली हो
रेल को पीछे छोड़ दीया है साँसों की रफ़्तारों ने
Shadab Javed
33 Likes

LOAD MORE