Ramnath Shodharthi

Ramnath Shodharthi

@shodharthi

Ramnath Shodharthi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ramnath Shodharthi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

150

Likes

257

Shayari
Audios
  • Sher
इश्क़ का वज़्न उस ने पूछा जब
कह दिया अश्क के बराबर है
Ramnath Shodharthi
10 Likes
गूँथता रहता हूँ अल्फ़ाज़ को आटे की तरह
बावुजूद इस के मुझे रोटी मुयस्सर न हुई
Ramnath Shodharthi
यूँँ मुझे टकटकी लगाके न देख
धीरे-धीरे सुलग न जाऊँ मैं
Ramnath Shodharthi
मेरे दिल से मिलाओ अपनी घड़ी
इन दिनों देर से तुम आती हो
Ramnath Shodharthi
उतना लिखना भी तेरे बस में नहीं
जितना लिखकर मिटा दिया मैं ने
Ramnath Shodharthi
रोटियां फेंकते हो रोटियों की क़द्र करो
एक रोटी के लिए क़त्ल भी हो जाता है
Ramnath Shodharthi
फूल बनना पड़ा काँटों को समझने के लिए
कांटा बनना पड़ा फूलों को समझने के लिए
Ramnath Shodharthi
दिल मिलाने का मेरा कोई इरादा नहीं बस
आपसे हाथ मिलाने के लिए आया हूँ
Ramnath Shodharthi
क़ैद कर लोगे जिसे कोई परिंदा मैं नहीं
आसमाँ हूँ किसी पिंजरे में नहीं आऊँगा
Ramnath Shodharthi
सही जगह पे ग़लत आदमी है बैठा हुआ
ग़लत जगह पे सही आदमी है क्या करिए
Ramnath Shodharthi
जैसे-जैसे मौत नज़दीक आ रही है
ज़िंदगी दिलचस्प होती जा रही है
Ramnath Shodharthi
तीन शर्तें हैं बस इंसान यहाँ होने की
और मफ़्हूम है तीनों का मुहब्बत करिए
Ramnath Shodharthi
कैसे यक़ीं दिलाऊँ कि मैं कामयाब हूँ
तस्वीर भी नहीं है मेरी मंज़िलों के साथ
Ramnath Shodharthi
ईमानदार ख़ुद को न कहिए यूँँ बार-बार
लगता है फ़ख़्र कम है ज़्यादा मलाल है
Ramnath Shodharthi
मर चुके होते हैं कुछ लोग बहुत पहले ही
बा'द में सिर्फ़ बची रस्में अदा होती हैं
Ramnath Shodharthi
बोलते रहना अगर बोलना आता है तुम्हें
बोलते रहने से आवाज़ बनी रहती है
Ramnath Shodharthi
हमारे मुल्क में चारों तरफ़ है अम्न-ओ-अमान
बहुत दबाव में ये बात कह रहा हूँ मैं
Ramnath Shodharthi
जो दिखाता है वो नहीं हूँ मैं
आईने पर मुझे यक़ीन नहीं
Ramnath Shodharthi
यही तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है मियाँ
किसी को इल्म नहीं कल यहाँ पे क्या होगा
Ramnath Shodharthi
बुरी बातों का बहुत जल्द असर होता है
अच्छी बातों का असर होता है धीरे-धीरे
Ramnath Shodharthi

LOAD MORE