Swapnil Tiwari

Swapnil Tiwari

@swapnil-tiwari

Swapnil Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Swapnil Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

25

Content

64

Likes

876

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
मज़ाक सहना नहीं है हँसी नहीं करनी
उदास रहने में कोई कमी नहीं करनी
Swapnil Tiwari
49 Likes
इश्क़ की इक रंगीन सदा पर बरसे रंग
रंग हो मजनूँ और लैला पर बरसे रंग
Swapnil Tiwari
47 Likes
अब इक बीमार लाओ तो बचें हम
मसीहाई है बीमारी हमारी
Swapnil Tiwari
31 Likes
अक्सर साँसें रोक के सुनता रहता हूँ
उस के लम्स बदन पर धड़का करते हैं
Swapnil Tiwari
43 Likes
और कम याद आओगी अगले बरस तुम
अब के कम याद आई हो पिछले बरस से
Swapnil Tiwari
45 Likes
पहले पानी को और हवा को बचाओ
ये बचा लो तो फिर ख़ुदा को बचाओ
Swapnil Tiwari
35 Likes
रोना नहीं मुझे मुझे रहने दे बस उदास
तू बैठ मेरे पास मगर यूँँ लिपट नहीं
Swapnil Tiwari
40 Likes
जलते दिए सा इक बोसा रख कर उस ने
चमक बढ़ा दी है मेरी पेशानी की
Swapnil Tiwari
26 Likes
हर एक नींद को परख रहा हूँ मैं
तुम्हारे​ एक ख़्वाब का जला हुआ
Swapnil Tiwari
28 Likes
अपना हर तिनका समेटे किस जगह पर जा छुपे
हम तिरी आवाज़ की चिड़ियों से घबराते हुए
Swapnil Tiwari
28 Likes
ये वही हूँ मैं वो ही हारा हुआ
फिर वही दिन है वो गुज़ारा हुआ

कैसे अपनी तरफ़ चला आया
मैं किसी और का पुकारा हुआ
Read Full
Swapnil Tiwari
25 Likes
अरे मैं इंतिक़ामन रो रहा हूँ
मैं चुप हो जाऊँगा उस को रुला के
Swapnil Tiwari
27 Likes
तुम सेे इक दिन कहीं मिलेंगे हम
ख़र्च ख़ुद को तभी करेंगे हम

धूप निकली है तेरी बातों की
आज छत पर पड़े रहेंगे हम
Read Full
Swapnil Tiwari
34 Likes
मिरी सुब्ह का यूँँ भी इज़हार हो
पियाला हो कॉफ़ी का अख़बार हो

कोई जुर्म साबित न हो उस का फिर
जो तेरी हँसी में गिरफ़्तार हो
Read Full
Swapnil Tiwari
27 Likes
ये ज़िंदगी जो पुकारे तो शक सा होता है
कहीं अभी तो मुझे ख़ुद-कुशी नहीं करनी
Swapnil Tiwari
27 Likes
तुम्हारा ख़्वाब भी आए तो नींद पूरी हो
मैं सो तो जाऊँगा नींद आने की दवा ले कर
Swapnil Tiwari
27 Likes
गली में बैठे हैं उस की नज़र जमाए हुए
हमारे बस में फ़क़त इंतिज़ार करना है
Swapnil Tiwari
26 Likes
वो जो पागल था अब वो कैसा है
ऐसे वो पूछता है हाल मेरा
Swapnil Tiwari
23 Likes
नाम आया है तेरा जब से गुनहगारों में
सब गवाह अपनी गवाही से मुकरना चाहें
Swapnil Tiwari
35 Likes
मेरी बातें न काट पाए तो
वो मेरे होंठ काट खाती है
Swapnil Tiwari
41 Likes

LOAD MORE