Wasif Quazi

Wasif Quazi

@wasifqu935836

Wasif Quazi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Wasif Quazi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

24

Likes

8

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
काँच के टुकड़ों पे चलने का हुनर सीखा है अब
ज़ख़्म को भी प्यार का गहना बनाया जाएगा
Wasif Quazi
दर्द इतना है मुसव्विर की उदास आँखों में
अब वो तस्वीर भी अश्कों से बना देता है
Wasif Quazi
इतनी शिद्दत से सुन रहे हो मुझे
दर्द भी मेरा सुन लिया होता
Wasif Quazi
सदियाँ हिज्र की देखी हैं आँखों ने
इस सेे हसीं सजा अब और क्या होगी
Wasif Quazi
राब्ता नींद का रातों से सँवर जाएगा
ख़्वाब उन का मेरी आँखों में उतर जाएगा
Wasif Quazi
ख़ुदा की इबादत में मशग़ूल हैं वो
जो माँ बाप की फ़िक्र करते नहीं हैं
Wasif Quazi
न जाने पत्थरों ने कैसा जादू कर दिया वासिफ़
गले से मुस्कुरा कर शीशे भी अब उन सेे मिलते हैं
Wasif Quazi
बदलता देख किरदारों को सबके
हुआ जाता है शर्मिंदा ये मौसम
Wasif Quazi
जिस दिन से उस ने तोड़े मरासिम हैं मेरे साथ
तब से मिरे वजूद पे उठती हैं उँगलियाँ
Wasif Quazi
ज़िंदा रखने को ख़्वाहिशें उन की
दफ़्न सब अपनी हसरतें कर दीं
Wasif Quazi
वो समझते हैं जिस को दिल मेरा
उन की यादों की क़ब्रगाह है वो
Wasif Quazi
लहरें डूबो रही हैं मुसलसल ही कश्तियाँ
क्या अपनी इंकिसारी समुंदर ने दी भुला
Wasif Quazi
जब पुकारा है मैं ने माँ कह कर
फूल खिलने लगे बयाबाँ में
Wasif Quazi
दिलचस्पी मुझ को कैसे हो सुर और साज़ में
उलझा हुआ हूँ मैं, तिरी ज़ुल्फ़ ए दराज़ में
Wasif Quazi
करूँँ बयान मैं लफ़्ज़ों को किस ज़बानी में
मिरा वजूद ही गुमनाम है कहानी में
Wasif Quazi
उन पे कुछ शे'र जब कहे मैं ने
मेरी ग़ज़लों में जान तब आई
Wasif Quazi
इश्क़ का सौदा बहुत महंगा पड़ा है
ख़र्चे हैं आँसू ये दिल ज़िद पर अड़ा है
Wasif Quazi
आज वो दूर जाने लगे
यार वो याद आने लगे

रूठ बैठी हमारी परी
तो उसे हम मनाने लगे
Read Full
Wasif Quazi
झील सी आँख में चलो डूबें
डूबना है ज़रूर आज मुझे
Wasif Quazi
कोई मिरी जुदाई से किस दर्जा शाद है
फिर भी मुझे दु'आओं में वो शख़्स याद है
Wasif Quazi

LOAD MORE