Amaan Haider

Amaan Haider

@whoamaanhaider

'Amaan Haider' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in 'Amaan Haider''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

22

Content

53

Likes

264

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
दुश्वार हुआ जाता है बन-वास में जीना
जल्दी से मुझे राम-कहानी से निकालो
Amaan Haider
लंबी नहीं चलेगी मेरी ज़िन्दगी की फ़िल्म
थक जाऊँगा निभाके मैं किरदार अनक़रीब
Amaan Haider
ऐ परिंदों आनकर बैठो सर-ए-शाख़-ए-अज़ा
हम दरख़्तों को शऊर-ए-मर्सिया ख़्वानी भी है
Amaan Haider
शिकवा करने वाले और कितनी तवज्जोह दूँ तुझे
मैं तेरी चुप सुन रहा हूँ इतनी आवाज़ों के बीच
Amaan Haider
हर नफ़स आती है इक मानूस सी ख़ुशबू मुझे
क्या मेरे अतराफ़ में तेरी हवा है करबला
Amaan Haider
साथ मज़लूम के हैं दीन के हामी हम हैं
मुख़्तसर ये है फ़िलिस्तीन के हामी हम हैं
Amaan Haider
इश्क़ करना है टूट कर लेकिन
अपना हुलिया नहीं बिगाड़ना है
Amaan Haider
एक तो मुझ को ज़माने ने बिगाड़ा कुछ कुछ
और इक उम्र ने मासूम नहीं रहने दिया
Amaan Haider
इस सेे पहले मैं इन्हें तैश में ठोकर मारूँ
मेरे कमरे से उठा लीजिए यादें अपनी
Amaan Haider
दो चार दिन के बा'द ये होगा तुम्हें मलाल
इक ही हसीन शख़्स था वो भी गँवा दिया
Amaan Haider
इख़्तियार इस लिए दोनों ने ख़मोशी करली
गुफ़्तगू नफ़्स की तौहीन तलक आ गई थी
Amaan Haider
दश्त कर लूँगा तेरे हिज्र में रोते-रोते
अपनी आँखों को मैं दरिया नहीं रहने दूँगा
Amaan Haider
आप वो ख़्वाब जिन्हें आँखें मुयस्सर हैं बहुत
हम वो आँखें कि जिन्हें ख़्वाब मुयस्सर ही नहीं
Amaan Haider
न खाओ क़स
में वग़ैरा न अश्क ज़ाया' करो
तुम्हें पता है मेरी जान हक़-पज़ीर हूँ मैं
Read Full
Amaan Haider
तुम्हारी याद में ज़ख़्मों को छील लेते हैं
हमें तरस ही नहीं आता अपनी हालत पर
Amaan Haider
और छह शक्लें तो मिल जाएँगी मेरे जैसी
पर मेरे दिल की तरह दिल नहीं मिलने वाला
Amaan Haider
मैं सात साल से अब तक हिसार-ए-इश्क़ में हूँ
वो शख़्स आज भी मेरे दिल-ओ-दिमाग़ में है
Amaan Haider
हासिल नहीं हुआ है मोहब्बत में कुछ मगर
इतना तो है कि ख़ाक उड़ाना तो आ गया
Amaan Haider
हमारे सीने में दिल कब है दुख धड़कता है
रगों में ख़ून नहीं है उदासी बहती है
Amaan Haider
मेरी तन्हाई की ग़िज़ा मत पूछ
ख़ून पीती है जान खाती है
Amaan Haider

LOAD MORE