Yamir Ahsan

Yamir Ahsan

@yamirahsan

Yamir Ahsan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yamir Ahsan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

32

Likes

59

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
हू-ब-हू तुझ को ग़ज़ल में यूँॅं उतारा मैं ने
देखते रह गए तस्वीर बनाने वाले
Yamir Ahsan
हम ही हैं हुस्न को शमशीर बनाने वाले
मुल्क की नोक पे कश्मीर बनाने वाले
Yamir Ahsan
आख़िरी बार चलो हाथ मिला लेते हैं
फिर कहाँ जाने मुलाक़ात हमारी होगी
Yamir Ahsan
पंखा दीवार और खिड़कियों पर नज़र जाती है
रात यूँँ ही गुज़रनी थी यूँँ ही गुज़र जाती है
इश्क़ ने कौन सी तार जाने कहाँ जोड़ दी
दिल कभी भरने लग जाए तो आँख भर जाती है
Read Full
Yamir Ahsan
वो मेरे लिए जिस क़दर ख़ास थी,
मैं उस के लिए उतना ही आम था
Yamir Ahsan
वो मुझ को जब नज़रअंदाज़ करती है
ये ख़ामोशी बहुत आवाज़ करती है
Yamir Ahsan
तिरा जिस्म है हू-ब-हू याद मुझ को
तू इतना बता दे मिरा नाम क्या है
Yamir Ahsan
या तो हासिल हो बस मुझे वो शख़्स
या तो सब पर हराम हो जाए
Yamir Ahsan
मेरे लब से हटा के इक सिगरेट
अपनी आदत लगा गया कोई
Yamir Ahsan
आप के दीदार पर आलम है ऐसा
हम ने तो पी भी नहीं पर हिल रहे हैं
Yamir Ahsan
इधर तुम दिखोगी, उधर तुम दिखोगी
अभी इश्क़ का है असर, तुम दिखोगी

गली में बहुत भीड़ भरने लगी है
गली में उड़ी है ख़बर, तुम दिखोगी
Read Full
Yamir Ahsan
तमाम रात एक शख़्स के लिए
जला के छोड़ रक्खे थे सभी दिए
Yamir Ahsan
इश्क़ मुझ को किसी से हुआ भी नहीं
मसअला है पर इतना बड़ा भी नहीं

फरवरी आ गई है दोबारा मगर
मेरे महबूब का कुछ पता भी नहीं
Read Full
Yamir Ahsan
क्यूँँ सब इतना हसीं है, नए साल पर
कुछ नया तो नहीं है, नए साल पर

फिर तमन्ना मुहब्बत की करने लगे?
फिर से तुम को यक़ीं है नए साल पर
Read Full
Yamir Ahsan
सबूत-ए-वफ़ा है ये अहल-ए-ज़मीं की
पहनकर कफ़न भी ज़मीं के रहेंगे
Yamir Ahsan
ले जाऊँ सफ़र ये सितारों से आगे
मगर तुम बढ़ो तो इशारों से आगे
Yamir Ahsan
इश्क़ महँगा पड़ रहा है तुम को यामिर
ज़ख़्म किश्तों में अभी तक मिल रहे हैं
Yamir Ahsan
एक तू है, मुझे तोड़ देता है हर मर्तबा
एक ये आस है मेरी जो टूटती ही नहीं
Yamir Ahsan
नहीं आए कोई अंजाम रिश्तों के
बदलते रह गए हम नाम रिश्तों के
Yamir Ahsan
काट कर पेड़ को आशियाने बनाने लगे
कटते पेड़ों में ख़ुद आशियाना हुआ करता था
Yamir Ahsan

LOAD MORE