Amol

Amol

@Amol

Amol shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Amol's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

18

Likes

62

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
ख़्वाबी मोहब्बत का असर हमनें हमीं पर देखा हैं
फिर आज उस महताब को मैं ने ज़मीं पर देखा हैं
Amol
भुल गया हैं तू मुझे पूरी तरह से
याद करने में तुझे क्या मसअला अब
Amol
शाम को है लौट आता साथ तेरे
वो सुकूँ जो पूरा दिन दिल ढूँढ़ता है
Amol
लगा हूँ जो मैं खर्चे अब मेरे घर के उठाने में
लगेगा उम्र-भर क्या बाप के आधा कमाने में
Amol
कौन चाहेगा तुझे अब इस तरह से
के मैं चाहूँ तो तुझे भी ना ख़बर हो
Amol
लौटना है तो मिरे दर तक चले आ
ये मिलन तक का सफ़र मुझ सेे न होगा
Amol
उस की जो दी घड़ी पहनना छोड़ा हैं
वक़्त जैसे गुज़रना तो भुल ही गया
Amol
समुंदर बनाता या साहिल बनाता
मैं क़तरा किसी के तो काबिल बनाता

सफ़र काश होता मुकम्मल, मुझे गर
कभी रास्ता अपनी मंज़िल बनाता
Read Full
Amol
ग़मों को मिरे जो गिना जा रहा हैं
कि मशग़ूल हो के सुना जा रहा हैं

मिरी हैं ये किस्मत या फिर सजा हैं
कि क़ातिल मुझी से चुना जा रहा हैं
Read Full
Amol
फ़ासलों से जो सँभाले हैं रखा इक शख़्स को
टूट जाता जो मिरी आग़ोश में आता कभी
Amol
जल रहा ज़ख़्म हैं और मरहम नहीं
बात ये भी हैं इस बात का ग़म नहीं
Amol
हादसा कल रात मेरे साथ ऐसा हो गया
चूम कर मैं होंठ उस के और प्यासा हो गया
Amol
हवा को ख़रीद'ने के लाले पडे हैं
हमारे कयामत से पाले पड़े हैं
Amol
23 Likes