Ankit gupta

Ankit gupta

@Ankitgupta8801

Ankit gupta shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ankit gupta's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

15

Likes

30

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
इश्क़ में सब क़ुबूल करते हुए
मैं ने सोचा न भूल करते हुए

हँस के पूछी है ख़ैरियत उस ने
मन के काँटों को फूल करते हुए

इश्क़ ने सब तबाह कर डाला
इक जवानी को धूल करते हुए

उम्र का कुछ ख़याल करना था
काम सारे फ़ुज़ूल करते हुए
Read Full
Ankit gupta
तुम्हारे साथ हर रस्ता हसीं था
तुम्हारे बा'द केवल ठोकरें हैं
Ankit gupta
सारे जहाँ में हिज्र का मातम बहुत है दोस्त
ऐसा करो कि इश्क़ नहीं दोस्ती करो
Ankit gupta
न तोड़ो फूल ये सूना लगेगा
गुलिस्ताँ की इसी से रौनक़ें हैं
Ankit gupta
जो कहता है बहकता मैं नहीं हूँ
अभी उस ने तुम्हें देखा नहीं है
Ankit gupta
तेरे इस हुस्न पे लानत बहुत है
अगर आशिक़ तेरा बहका नहीं है
Ankit gupta
मैं किसी का क्या भला हो पाऊँगा
याद है तुम को, तुम्हारा था कभी
Ankit gupta
किस को फ़ुर्सत है जो दुख हमारे सुने
याँ तो हर आदमी ख़ुद में हैरान है
Ankit gupta
तुम्हें नफ़रत हमीं से हो रही है
हमीं हैं चाहने वाले तुम्हारे
Ankit gupta
इक ख़्वाब था वो हम को मुयस्सर नहीं हुआ
करना था उस को मोम वो पत्थर नहीं हुआ

चूमा है तुम ने गाल तो हम होंठ चू
मेंगे
देखो अभी हिसाब बराबर नहीं हुआ
Read Full
Ankit gupta