Shriyansh Qaabiz

Shriyansh Qaabiz

@Iamqaabiz

Shriyansh Qaabiz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shriyansh Qaabiz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

16

Likes

107

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
वो बिल्कुल फूल सी बच्ची है यारो
सड़क पर फूल लेकिन बेचती है
Shriyansh Qaabiz
तुम ने जिस घर को हिस्सों में बाँटा है
बीस बरस लगते हैं इक बनवाने में
Shriyansh Qaabiz
बरसों बा'द दिखा चहरा तो समझे हम
कैसे इक तस्वीर पुरानी होती है
Shriyansh Qaabiz
यहाँ सब लोग रोते ही मिले हैं
कहानी इतनी अच्छी जा रही है
Shriyansh Qaabiz
हम मिल के आ गए मगर अच्छा नहीं लगा
फिर यूँँ हुआ असर कि घर अच्छा नहीं लगा

इक बार दिल में तुझ सेे जुदाई का डर बना
फिर दूसरा कोई भी डर अच्छा नहीं लगा
Read Full
Shriyansh Qaabiz
51 Likes
घड़ी घर की ज़रा धीरे है चलती
इसे मालूम है सजना तुम्हारा
Shriyansh Qaabiz
तुम सेे बातें कर के ये तो जान गया
तुम को खोने वाले सब पछताएँगे
Shriyansh Qaabiz
किसी का दिल बहुत रौशन हुआ है
किसी के दिल में जाले लग रहे हैं
Shriyansh Qaabiz
मिरे किरदार का मरना ही शायद
कहानी की ज़रूरत बन गया था
Shriyansh Qaabiz
कितना भी ज़ोर दूँ मगर आता नहीं है याद
किस ने बताया था मुझे के खो गया हूँ मैं
Shriyansh Qaabiz
फ़क़त हालत हमारी देख कर आँसू बहाते हो
अरे बैठो अभी तुम को कहानी भी सुनाते हैं
Shriyansh Qaabiz
मसरूफ़ियत में ही मिली आख़िर ख़ुशी हमें
फ़ुर्सत मिली तो याद फिर आने लगे हैं ग़म
Shriyansh Qaabiz
इसी पर बैठ कर शब भर कहानी माँ सुनाती थी
तभी ख़ुशबू सी आती है मुझे इस चारपाई से
Shriyansh Qaabiz