Deepak Pathak

Deepak Pathak

@Kumar.7513

Deepak Pathak shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Deepak Pathak's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

20

Likes

18

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
चार दिन लिक्खे थे ज़िंदगानी में बस
एक लम्हे में और ज़िन्दगी बढ़ गई

कुछ ख़बर है तुम्हें देखने से फ़क़त
कितनों की आँख की रौशनी बढ़ गई
Read Full
Deepak Pathak
बस इक दिन के लिए कब ख़ास रहती है
उदासी हम को बारह मास रहती है
Deepak Pathak
आसमाँ अब ये कहीं झुक तो नहीं जाएगा
इक तेरे जाने से कुछ रुक तो नहीं जाएगा
Deepak Pathak
उठाए नाज़ तेरे ऐसा दिवाना
मिले हम से कोई बेहतर तो बताना
Deepak Pathak
जवाब भी नहीं देते सवाल भी नहीं पूछते
कमाल के हैं मेरे यार हाल भी नहीं पूछते
Deepak Pathak
ख़ूब-सूरत ज़िन्दगी कभी नहीं देखी
पहले ऐसी सादगी कभी नहीं देखी

चाँद ने कल देख के तुझे कहा बस ये
मैं ने इतनी रौशनी कभी नहीं देखी
Read Full
Deepak Pathak
फूल के जैसी ही जवानी है
ख़ूब-सूरत वो इक कहानी है

उस के दीवाने हैं कई लड़के
और वो लड़की मेरी दिवानी है
Read Full
Deepak Pathak
मान लो, ये बस ज़रा सी बात है
दिन तुम्हारा है हमारी रात है
Deepak Pathak
पुराने गीत चलाओ तो कुछ बात बने
हमारे साथ में गाओ तो कुछ बात बने

हमेशा नाज़ उठाते हैं हम आप के ही
कभी हम को भी मनाओ तो कुछ बात बने
Read Full
Deepak Pathak