Madan Gopal 'AloukiK'

Madan Gopal 'AloukiK'

@Madangopal077

Madan Gopal 'AloukiK' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Madan Gopal 'AloukiK''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

35

Likes

33

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
तू ने मुझ को लड़की का नंबर दिया है
या'नी तू फिर है बड़े ही काम का दोस्त
Madan Gopal 'AloukiK'
हर घड़ी तुझ को ही याद करना
ख़ुद को ख़ुद ही है बर्बाद करना
Madan Gopal 'AloukiK'
अब गले भी कौन आ कर लग रहा है
इस अँधेरे में मुझे डर लग रहा है
Madan Gopal 'AloukiK'
देख कर आईने में ये मेरा चेहरा
मुझ को यारो ख़ुद से ही डर लग रहा है
Madan Gopal 'AloukiK'
निभा न पाया किया था जो तुझ से वा'दा दिल
चुड़ैल से मैं नहीं छीन पाया आधा दिल
Madan Gopal 'AloukiK'
ढूँढ़ता ख़ुद को बस तुझ में अब
हो गया हूँ मैं यूँँ गुम-शुदा
Madan Gopal 'AloukiK'
एक जो तेरी तस्वीर है पास में
उस से ही मेरी ये रात गुज़रेगी अब
Madan Gopal 'AloukiK'
ख़ामख़ा ही तुझे मैं छुपाता रहा
दौर ये चल रहा है सर-ए-आम का
Madan Gopal 'AloukiK'
लिए फिरता हूँ ख़्वाहिश तितलियों जैसी
भुला कर टूटी क़िस्मत खिड़कियों जैसी
Madan Gopal 'AloukiK'
बनाया हर किसी ने मुझ को बस पागल
मिली सब लड़कियाँ सब लड़कियों जैसी
Madan Gopal 'AloukiK'
उन का कारोबार है ये ख़ानदानी
दिल बना कर उस
में पत्थर छोड़ देना
Read Full
Madan Gopal 'AloukiK'
तू तेरे में है मैं भी मेरे में
या'नी हम दोनों ही अँधेरे में
Madan Gopal 'AloukiK'
तो उस ने अब वो बात भी सच करदी है
कोई किसी के भी बिना मरता नहीं
Madan Gopal 'AloukiK'
ऐसे हर दर्द हर ग़म हरा देता हूँ
माँ को बस देख कर मुस्कुरा देता हूँ
Madan Gopal 'AloukiK'
यक़ीनन साथ कोई दूसरा है वो
अजी सच कह रहा हूँ बे-वफ़ा है वो
Madan Gopal 'AloukiK'
ये बात कोई इन हवाओं में करे
अब मेरी गिनती बेवफ़ाओं में करे
Madan Gopal 'AloukiK'
यार से बिछड़े हुए अर्सा हुआ है
ये गला पानी को अब तरसा हुआ है

भीग नइँ पाया कभी बरसात में मैं
मेरा बादल और कहीं बरसा हुआ है
Read Full
Madan Gopal 'AloukiK'
मेरा ही बस उठाते नहीं कॉल वो
मेरा नंबर नहीं है किसी काम का
Madan Gopal 'AloukiK'
तेरा शौहर तो मेरे से भी अच्छा है
साँप या'नी सपेरे से भी अच्छा है
Madan Gopal 'AloukiK'
नहीं तू पूछ उस के बा'द मेरी सोच कैसी है
ज़रा ये पूछ सीने पे लगी ये मोच कैसी है
Madan Gopal 'AloukiK'

LOAD MORE