Manoj Devdutt

Manoj Devdutt

@Manoj

Manoj Devdutt shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manoj Devdutt's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

290

Likes

417

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
किसी को भी कभी भी ग़म नहीं देंगे
हमें मिलता रहा पर हम नहीं देंगे
Manoj Devdutt
वक़्त जब जाने का आया है
तब मुझे उस ने बुलाया है
Manoj Devdutt
अच्छा होना ख़राब है
और बहुत हूँ ख़राब मैं
Manoj Devdutt
जब इश्क़ का ये खेल पूरा हो नहीं सकता
फिर तेरा मेरा मेल पूरा हो नहीं सकता
Manoj Devdutt
मोहब्बत में मक़ाम है बिछड़ना भी
मुकम्मल ये मक़ाम पा चुके हैं हम
Manoj Devdutt
इतने चक्कर काटे हैं तेरे घर के
रस्ते के हर गड्ढे से वाक़िफ़ हूँ मैं
Manoj Devdutt
कुछ करने में इक पीढ़ी खपती है
और हम वो खपने वाली पीढ़ी हैं
Manoj Devdutt
ग़लत थी बात जो कह दी गई है
ग़लत इंसान को शह दी गई है
Manoj Devdutt
उस ने जब से हम दोनों को जुदा किया है
फिर कब मैं ने उस पत्थर को ख़ुदा किया है

उस को नावों की सवारी अच्छी लगती थी
बस उस के ख़ातिर ख़ुद को नाख़ुदा किया है
Read Full
Manoj Devdutt
रुख़ हवा का भी मोड़ देती है
क़ैद ज़ुल्फ़ें जो छोड़ देती है

आशिक़ो की उस को कमी कब है
दो मिनट में दिल तोड़ देती है
Read Full
Manoj Devdutt
सिलसिला ये हम कभी रुकने नहीं देंगे
ख़ुद के होते हम तुझे झुकने नहीं देंगे
Manoj Devdutt
तेरे नज़दीक आ कर सोचता हूँ
हक़ीक़त है या कोई ख़्वाब है ये
Manoj Devdutt
मेरे सूखे होंठों पर लब जब नम वो रखेगा
फिर जलते ही अंगारों पर शबनम वो रखेगा
Manoj Devdutt
न मुस्लिम बनूँगा न हिंदू बनूँगा
मोहब्बत का मैं केन्द्र बिन्दू बनूँगा
Manoj Devdutt
अव्वल आ कर पिछड़े हैं हम
साथ में रह कर बिछड़े हैं हम
Manoj Devdutt
सस्ते बिके गुलाब आज भी
महँगी हुई है बस वफ़ा यहाँ
Manoj Devdutt
ज़मीं से जब जुदा तू हो नहीं सकता
यहाँ पर फिर ख़ुदा तू हो नहीं सकता
Manoj Devdutt
तुझी से बस जुदा मैं हो नहीं पाया
वजह ये है ख़ुदा मैं हो नहीं पाया
Manoj Devdutt
रिश्तों में मेरा दर्जा अब जो बढ़ता जा रहा है
पर मेरे ऊपर कर्ज़ा भी तो बढ़ता जा रहा है
Manoj Devdutt
बचपन से सब कुछ ज़्यादा ही मिला है मुझ को
फिर ग़म तन्हाई और दुख कैसे कम मिलते
Manoj Devdutt

LOAD MORE