Pawan

Pawan

@Pwnwrites

Pawan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Pawan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

176

Likes

201

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
बस इतना सा है दुखड़ा हमारा
कोई सुनता नइँ क़िस्सा हमारा
Pawan
कल की चिंता क्यूँ करनी
कल को किस ने देखा है
Pawan
सारे शे'र नवाज़िश हैं इन दुक्खों की
ख़ुश होकर बोलो कब शे'र लिखे हम ने
Pawan
माना ज़िंदगी ज़ालिम बड़ी है
तेरी याद की सानी नहीं है
Pawan
चाँद कहा जाता है उन को
चाँद कहाँ हम छू सकते हैं
Pawan
कहीं जाती तो होंगी नेकियाँ सब
कहीं दरिया तो रख लेता नहीं है
Pawan
बस समझाने आते हो
मिलने भी तो आओ ना
Pawan
बुराई कर रहा था तब भला था
बुराई तो भला कर के मिली है
Pawan
वो तुझ को सोचने में लग रहा है
जो हम ने वक़्त माँगा था ख़ुदा से
Pawan
कहाँ रोना, कहाँ चुप हो जाना है
कहाँ सीखा पढ़ा बच्चों ने ये सब
Pawan
मेरी ज़ानिब देख रहे हैं वो कब से
जाने किस को देख रहे हैं वो मुझ
में
Read Full
Pawan
अब तुम ही बतला दो तुम को
कैसी नज़रों से देखें हम
Pawan
जैसे देखा करता था मैं
क्या वो भी देखा करता है
Pawan
इश्क़ मोहब्बत खेल नहीं है
सोच समझ कर करना प्यारे
Pawan
उस सेे मिलना और बिछड़ना
कल परसों की बात लगे है
Pawan
यूँँ मुस्काते रहने में
कितनी दिक़्क़त होती है
Pawan
मैं ने ख़ुद को ख़ुदा कहा
या'नी सब सेे जुदा कहा
Pawan
दिल की बातें काग़ज़ पर लिख देता हूँ
उन बातों को शे'र कहा करता हूँ मैं
Pawan
मैं ने सब को छोड़ दिया
अब ख़ुद की तैयारी है
Pawan
तुम को कल की मालूम नहीं
बात करो हो जन्मों की तुम
Pawan

LOAD MORE