Ashkrit Tiwari

Ashkrit Tiwari

@Satyanveshi

Ashkrit Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashkrit Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

20

Likes

25

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मुझ को जब भी कोई पसंद आता है
फिर सारी दुनिया को वो ही भाता है
Ashkrit Tiwari
तबीब को थमा के नब्ज़ आज बैठा हूँ
दवा है इश्क़ मगर ला-इलाज बैठा हूँ
Ashkrit Tiwari
इमारतों का दुख तुम्हें नहीं दिखा है अब तलक
छू कर सतह को तुम ने महज़ धूल ही हटाई है
Ashkrit Tiwari
उसे अपना कहा बस आजमाइश ही नहीं माँगी
ख़ुदा माँगा तो पर उस की नवाज़िश ही नहीं माँगी

महीने भर से प्यासा छटपटाता मर गया था मैं
वो बादल आए तो थे मैं ने बारिश ही नहीं माँगी
Read Full
Ashkrit Tiwari
एक दिन हम कर्ण भी बन जाएँ लेकिन
मित्र कह कर कोई दुर्योधन पुकारे
Ashkrit Tiwari
यूँँ अकेले रहने के कुछ फ़ायदे हैं
ख़ुद के ख़ुश होने में ख़ुद के क़ा'इदे हैं
Ashkrit Tiwari
किसे पता था ज़िंदा भी बचूंँगा धोका खा के मैं
नए से चेहरे क्या दिखे ये दिल तो फिर मचल पड़ा
Ashkrit Tiwari
एक ऐसी जंग होती है दिमाग-ओ-दिल में मेरे
कोई अच्छा भी लगे तो कहने भर से डरता हूँ मैं
Ashkrit Tiwari
देख यूँँ ही अब बदलता रहता है सब
काश सब कुछ माँ के जैसा एक सा हो
Ashkrit Tiwari
है वक़्त का कोई तक़ाज़ा या जुनूँ बाक़ी मेरा
मैं लिख रहा हूँ जिस्म पर जब तक है ख़ूँ बाक़ी मेरा
Ashkrit Tiwari
वो थी ग़ज़ल सो ध्यान से लोगों ने सब सुना
मैं नुक़्ता था जो ठीक पढ़ा भी नहीं गया
Ashkrit Tiwari
कहाँ ख़ुद पे फिर मेरा क़ाबू चलेगा
वो आवाज सुनली तो जादू चलेगा
Ashkrit Tiwari
ख़य्याम की बरसे कृपा तब जाके तो ये ज्ञान हो
जब हाशिये पर जान हो तब किस पे ये क़ुर्बान हो
Ashkrit Tiwari