Abbas Qamar

Abbas Qamar

@abbas-qamar

Abbas Qamar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Abbas Qamar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

83

Content

28

Likes

870

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मैं पीछे भागने वालों में सब से आगे हूँ
ये मेरी आख़िरी कोशिश है ख़ुद को पाने की
Abbas Qamar
कट गई उम्र हमारी ये शिकायत करते
अपने जैसा कोई मिलता तो मुहब्बत करते
Abbas Qamar
37 Likes
तन्हाई से चौंके जो कभी ख़ुद को पुकारा
ख़ामोशी से घबराए तो ज़ंजीर हिला दी
Abbas Qamar
15 Likes
उन्हें आँखों ने बे-दर्दी से बे-घर कर दिया है
ये आँसू क़हक़हा बनने की कोशिश कर रहे थे
Abbas Qamar
34 Likes
हालत-ए-हाल से बेगाना बना रक्खा है
ख़ुद को माज़ी का निहाँ-ख़ाना बना रक्खा है
Abbas Qamar
28 Likes
हम हैं असीर-ए-ज़ब्त इजाज़त नहीं हमें
रो पा रहे हैं आप बधाई है रोइए
Abbas Qamar
44 Likes
मेरे कमरे में उदासी है क़यामत की मगर
एक तस्वीर पुरानी सी हँसा करती है
Abbas Qamar
53 Likes
इस क़दर जज़्ब हो गए दोनों
दर्द खेंचूँ तो दिल निकल आए
Abbas Qamar
43 Likes
अश्कों को आरज़ू-ए-रिहाई है रोइए
आँखों की अब इसी में भलाई है रोइए
Abbas Qamar
53 Likes
हम आसमाँ के लोग थे जन्नत से आए थे
ख़ुद को मगर ज़मीं में बोना पड़ा हमें
Abbas Qamar
33 Likes
जब तक जला ये हम भी जले इस के साथ साथ
जब बुझ गया चराग़ तो सोना पड़े हमें
Abbas Qamar
26 Likes
मंज़िल मिली तो उस की कमी हम को खा गई
सामान रास्ते में जो खोना पड़ा हमें
Abbas Qamar
50 Likes
जहाँ सारे हवा बनने की कोशिश कर रहे थे
वहाँ भी हम दिया बनने की कोशिश कर रहे थे
Abbas Qamar
35 Likes
आप की सादा दिली ख़ुद आप की तौहीन है
हुस्न वालों को ज़रा मग़रूर होना चाहिए
Abbas Qamar
104 Likes
एक सोफ़ा है जिसे तेरी ज़रूरत है बहुत
एक कुर्सी है जो मायूस रहा करती है
Abbas Qamar
39 Likes
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है
कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है
Abbas Qamar
52 Likes