Ammar Iqbal

Ammar Iqbal

@ammar-iqbal

Ammar Iqbal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ammar Iqbal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

135

Content

43

Likes

935

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
नज़र से तुम को मिले न कोई सुराग़ दिल का
झुका के गर्दन बुझा लिया है चराग़ दिल का

सुनूँ न कैसे करूँँ न क्यूँँकर मैं अपने दिल की
मेरे अलावा है कौन इस बद-दिमाग़ दिल का
Read Full
Ammar Iqbal
21 Likes
मुझ को इस लफ़्ज़ का मतलब नहीं मालूम मगर
आप की हम्म ने मुझे सोच में डाला हुआ है
Ammar Iqbal
84 Likes
रंग-ओ-रस की हवस और बस
मसअला दस्तरस और बस

यूँँ बुनी हैं रगें जिस्म की
एक नस टस से मस और बस
Read Full
Ammar Iqbal
71 Likes
दिल आज शाम से ही उसे ढूँडने लगा
कल जिस के बा'द कमरे में तन्हाई आई थी
Ammar Iqbal
32 Likes
इसी फ़कीर की गफ़लत से आगही ली है
मेरे चराग़ से सूरज ने रौशनी ली है

गली-गली में भटकता है शोर करता हुआ
हमारे इश्क़ ने सस्ती शराब पी ली है
Read Full
Ammar Iqbal
36 Likes
वहशत के कारखाने से ताज़ा ग़ज़ल निकाल
ऐ सब्र के दरख़्त मेरा मीठा फल निकाल
Ammar Iqbal
43 Likes
कैसा मुझ को बना दिया 'अम्मार'
कौन सा रंग भर गए मुझ में
Ammar Iqbal
34 Likes
कैसे कैसे बना दिए चेहरे
अपनी बे-चेहरगी बनाते हुए
Ammar Iqbal
34 Likes
ख़ुद ही जाने लगे थे और ख़ुद ही
रास्ता रोक कर खड़े हुए हैं
Ammar Iqbal
33 Likes
मैं आईनों को देखे जा रहा था
अब इन से बात भी करने लगा हूँ
Ammar Iqbal
38 Likes
एक दरवेश को तिरी ख़ातिर
सारी बस्ती से इश्क़ हो गया है
Ammar Iqbal
44 Likes
मैं ने तस्वीर फेंक दी है मगर
कील दीवार में गड़ी हुई है
Ammar Iqbal
34 Likes
उस ने नासूर कर लिया होगा
ज़ख़्म को शाएरी बनाते हुए
Ammar Iqbal
36 Likes
मैं ने चाहा था ज़ख़्म भर जाएँ
ज़ख़्म ही ज़ख़्म भर गए मुझ में
Ammar Iqbal
93 Likes
एक ही बात मुझ में अच्छी है
और मैं बस वही नहीं करता
Ammar Iqbal
46 Likes