Anjali Sahar

Anjali Sahar

@anjalisahar

Anjali Sahar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anjali Sahar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

12

Content

22

Likes

261

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
बे-वजह क्यूँँ मिरे दिल तू धकधक करे
इक नज़र दर पे और इक घड़ी की तरफ़
Anjali Sahar
दिल-ए-नादाँ तू गर नहीं होता
ग़म न होता ख़ुशी नहीं होती

गर हमें सब्र-ओ-ज़ब्त आ जाता
अपनी जन्नत यही ज़मीं होती
Read Full
Anjali Sahar
हम सेे कटता नहीं ग़मों का पहाड़
लोग कहते हैं ज़िंदगी कम है
Anjali Sahar
अपने अपनों के दिलों में सब उतर जाते हैं
बा'द मरने के सितारा नहीं बनता कोई
Anjali Sahar
कोई उम्मीद जब नहीं होती
होती है एक ख़ुद-कुशी उम्मीद
Anjali Sahar
ज़िंदगी अब कुछ और नहीं दरकार
मुझे अच्छी भली उदासी है
Anjali Sahar
जब से इक शख़्स छोड़ कर गया है
मेरी सब सेे बड़ी ख़ुशी दुख है
Anjali Sahar
मुश्किलों से भरी डगर है एक
ज़िंदगी जीना भी हुनर है एक

धूप तो कोई मसअला ही नहीं
हाँ! तुम्हें साया-ए-शजर है एक
Read Full
Anjali Sahar
है इन दियों का मुक़द्दर भी बेटियों जैसा
कहाँ बनाए गए और हुए कहाँ रौशन
Anjali Sahar
लौट कर आए कोई कुछ तो ख़बर हो हम को
किस जहाँ को चले जाते हैं ये मरने वाले
Anjali Sahar
पानी, किरन, हवा भी मुयस्सर नहीं हुए
ये हौसला है अपना कि बंजर नहीं हुए
Anjali Sahar
पढ़ रहा था वो मेरे चेहरे को
मैं ने फिर जल्दी से चेहरा बदला
Anjali Sahar