Dagh Dehlvi

Dagh Dehlvi

@dagh-dehlvi

Dagh Dehlvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Dagh Dehlvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

83

Content

100

Likes

1464

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
फ़क़त नब्ज़ से हाल ज़ाहिर न होगा
मेरा दिल भी ऐ चारा-गर देख लेना
Dagh Dehlvi
मिलाते हो उसी को ख़ाक में जो दिल से मिलता है
मेरी जाँ चाहने वाला बड़ी मुश्किल से मिलता है
Dagh Dehlvi
हाथ रख कर जो वो पूछे दिल-ए-बेताब का हाल
हो भी आराम तो कह दूँ मुझे आराम नहीं
Dagh Dehlvi
आशिक़ी से मिलेगा ऐ ज़ाहिद
बंदगी से ख़ुदा नहीं मिलता
Dagh Dehlvi
वा'दा झूटा कर लिया चलिए तसल्ली हो गई
है ज़रा सी बात ख़ुश करना दिल-ए-नाशाद का
Dagh Dehlvi
ना-उमीदी बढ़ गई है इस क़दर
आरज़ू की आरज़ू होने लगी
Dagh Dehlvi
रहा न दिल में वो बे-दर्द और दर्द रहा
मुक़ीम कौन हुआ है मक़ाम किस का था
Dagh Dehlvi
आइना देख के कहते हैं सँवरने वाले
आज बे-मौत मरेंगे मिरे मरने वाले
Dagh Dehlvi
17 Likes
ख़ुदा रक्खे मोहब्बत ने किए आबाद दोनों घर
मैं उन के दिल में रहता हूँ वो मेरे दिल में रहते हैं
Dagh Dehlvi
17 Likes
न जाना कि दुनिया से जाता है कोई
बहुत देर की मेहरबाँ आते आते
Dagh Dehlvi
42 Likes
सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं
हम देखने वालों की नज़र देख रहे हैं
Dagh Dehlvi
55 Likes
हम भी क्या ज़िंदगी गुज़ार गए
दिल की बाज़ी लगा के हार गए
Dagh Dehlvi
54 Likes
ये तो कहिए इस ख़ता की क्या सज़ा
मैं जो कह दूँ आप पर मरता हूँ मैं
Dagh Dehlvi
49 Likes
तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था
न था रक़ीब तो आख़िर वो नाम किस का था
Dagh Dehlvi
56 Likes
जली हैं धूप में शक्लें जो माहताब की थीं
खिंची हैं काँटों पे जो पत्तियाँ गुलाब की थीं
Dagh Dehlvi
44 Likes
आप का ए'तिबार कौन करे
रोज़ का इंतिज़ार कौन करे
Dagh Dehlvi
37 Likes
ग़ज़ब किया तिरे वअ'दे पे ए'तिबार किया
तमाम रात क़यामत का इंतिज़ार किया
Dagh Dehlvi
31 Likes
ज़िद हर इक बात पर नहीं अच्छी
दोस्त की दोस्त मान लेते हैं
Dagh Dehlvi
53 Likes
कहने देती नहीं कुछ मुँह से मोहब्बत मेरी
लब पे रह जाती है आ आ के शिकायत मेरी
Dagh Dehlvi
37 Likes
ख़ातिर से या लिहाज़ से, मैं मान तो गया
झूठी क़सम से, आप का ईमान तो गया
Dagh Dehlvi
74 Likes

LOAD MORE