Dhiraj Singh 'Tahammul'

Dhiraj Singh 'Tahammul'

@dhirajsinghtahammul

Dhiraj Singh 'Tahammul' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Dhiraj Singh 'Tahammul''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

31

Likes

54

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
हस्ब-ए-दस्तूर दिल को सता तो सही
तू अदावत ही रख पर निभा तो सही

मुझ को देखे पे ज़ुल्फ़ें सँवारे है क्यूँँ
इश्क़ के क़ायदों को हटा तो सही
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
छोड़कर तीर-ए-नज़र जान-ए-जिगर देखो नहीं
देखते हो जिस क़दर तुम उस क़दर देखो नहीं
Dhiraj Singh 'Tahammul'
चराग़ाँ ढूँढ़ते हैं आतिश-ए-दिल को बुझाने को
मुहब्बत की समझ दे कौन इस जाहिल ज़माने को

फ़रार-ए-क़ैद ले कर उड़ गया ख़ुशियाँ घराने की
किया था क़ैद इक पंछी कि घर का दिल लगाने को
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
ख़ुदाया ज़िंदगी में काश ये वक़्फ़ा नहीं होता
यहाँ पेशानियों का बोझ तक हल्का नहीं होता

गुज़र जाते ये दिन हैं वाक़िआत-ए-रोज़-मर्रा में
मगर ये रात का साया कभी धुँदला नहीं होता
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
ज़िक्र होता है तिरा जब भी धड़कता दिल बहुत है
भूलना तुझ को सितमगर आज भी मुश्किल बहुत है
Dhiraj Singh 'Tahammul'
आह से कराह की है चाह पर हूँ चुप
अब फ़क़त है दर्द से निबाह पर हूँ चुप

कर दिया है क़त्ल मैं ने आप को कहीं
और हूँ मैं आप ही गवाह पर हूँ चुप
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
इश्क़ को ढोता हुआ इक ख़र गया मुझ
में
अक़्ल कुछ बाक़ी थी आके चर गया मुझ
में

फ़लसफ़ी अंदाज़ ये है आप की नेमत
शा'इरी करता था जो कल मर गया मुझ
में
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
साथ दिया है किस ने किस का किस की सोहबत कौन चलेगा
मेरी ज़िल्लत मेरी ख़िफ़्फ़त ले कर तोहमत कौन चलेगा
Dhiraj Singh 'Tahammul'
सुख़न अब तक तिरी ज़ुल्फ़ों के पेचओख़म में उलझा है
हमें जब इश्क़ होगा तो बयाँ अश'आर कर देंगे
Dhiraj Singh 'Tahammul'
इश्क़ के बीमार का वाजिब मुक़द्दर मय-कदा
राह मुश्किल है न हो हर मील पर गर मय-कदा

आदमी होते ‘तहम्मुल’ रोज़ जाते काम पर
गर गली ये छोड़ देते है जहाँ पर मय-कदा
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
शाम को दीदार अपना आइने में हो गया
फ़ाश सब किरदार अपना आइने में हो गया

बरगुज़ीदा एक सूरत क़ैद आँखों में हुई
और बस घर-बार अपना आइने में हो गया
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
जिस तरफ़ भी हाथ डाला ग़म निकल आए
हो रफ़ू कैसे बदन की दम निकल आए

खा रहा था अक्स तेरा जो रहा मुझ
में
थे नहीं महफूज़ ख़ुद में हम निकल आए
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
है सहज स्वीकार जो जीवन पे वो अपवाद तुम
ज़िंदगी अवसाद है अवसाद में उन्माद तुम
Dhiraj Singh 'Tahammul'
घूमता है दिल में मेरे एक नम ख़याल
किस तरह से खोजते हैं लोग हम ख़याल
Dhiraj Singh 'Tahammul'
इशारों ही में हाल-ए-दिल मैं सारा खोल जाता हूँ
बहुत ख़ामोश रह कर भी बहुत कुछ बोल जाता हूँ
Dhiraj Singh 'Tahammul'
वस्ल की शब इंतज़ारी में मरे कोई यहाँ
आरज़ू–ए–इश्क़ में क्या–क्या करे कोई यहाँ

बात कोई हो लबों पे बात उन की आ गई
और क्या हो आँख को ख़ूँ–ख़ूँ भरे कोई यहाँ
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
बन कर कसक चुभती रही दिल में मिरे इक आह थी
ऐ हम–नफ़स मेरे मुझे तुझ सेे वफ़ा की चाह थी
Dhiraj Singh 'Tahammul'
24 Likes
अभी हम को मुनासिब आप होते से नहीं लगते
ब–चश्म–ए–तर मुख़ातिब हैं प रोते से नहीं लगते

वही दर्या बहुत गहरा वही तैराक हम अच्छे
हुआ है दफ़्न मोती अब कि गोते से नहीं लगते

ये आई रात आँखों को चलो खूँ–खूँ किया जाए
बदन ये सो भी जाए आँख सोते से नहीं लगते
Read Full
Dhiraj Singh 'Tahammul'
हुस्न बख़्शा जो ख़ुदा ने आप बख़्शें दीद अपनी
आरज़ू–ए–चश्म पूरी हो मुकम्मल ईद अपनी
Dhiraj Singh 'Tahammul'
ख़ून से जोड़ा हुआ हर ईंट ढेला हो गया
दो तरफ़ चूल्हे जले औ' घर अकेला हो गया
Dhiraj Singh 'Tahammul'

LOAD MORE