Priya omar

Priya omar

@kavyapriyaomar

Priya omar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Priya omar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

14

Content

53

Likes

273

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
यूँंँ हक़ जताते मैं ग़ज़ल हूँ वो तख़ल्लुस है कोई
बहरों में करते क़ैद मिसरे रब्त में होते नहीं
Priya omar
13 Likes
फ़साना अधूरा कहानी अलग है
तेरे बिन मेरी ज़िन्दगानी अलग है

सबब आँसुओं के मिलेंगे कईं पर
ख़ुशी और ग़म का वो पानी अलग है
Read Full
Priya omar
14 Likes
रूदाद-ए-मुहब्बत गर जो लफ़्ज़ बयाँ कर दें
अहसास तुम्हें हो क्यूँँ मैं दफ़्न रिसालों में
Priya omar
लौट कर आती मुझ तक मेरी ही सदा
भीड़ में इस क़दर तन्हा है मेरा दिल
Priya omar
13 Likes
इक टूटे हुए दिल की मरम्मत नहीं होती
फिर चाह के भी पहले सी उल्फ़त नहीं होती

बस जाती है महबूब की तस्वीर नज़र में
पलकों को झपकने की इजाज़त नहीं होती
Read Full
Priya omar
11 Likes
करता था वो हरदम मुझ सेे इश्क़ का दावा
और रहा मुझ को उस के हर दावे से इश्क़
Priya omar
कितना आसाँ है यूँँ लब पर हँसी सजा लेना
सोचना तुम्हें फिर हौले से मुस्कुरा देना
Priya omar
12 Likes
ग़म छुपाने के सौ थे तरीके मगर
मैं ने चेहरा रखा मुस्कुराया हुआ
Priya omar
11 Likes
मैं ठहरना चाहती हूँ कोह के मानिंद, पर
शम्स बन के रोज़ ही घर से निकलना है मुझे
Priya omar
रोज़ ही कवाफ़ी से लड़ती हैं मेरी ग़ज़लें
दूर से तमाशा ये अब रदीफ़ें देखेंगी
Priya omar
अधूरे ज़ीस्त के मिसरे ग़ज़ल कोई अधूरी सी
क़वाफ़ी से बदलते तुम मेरी फ़ितरत रदीफ़ों सी
Priya omar
ज़ियादा है नमक अश्कों में मेरे
ज़मीं ये दिल की बंजर हो रही है
Priya omar