Pushpendra Panchal

Pushpendra Panchal

@pushpendrakumarsharma8664

Pushpendra Panchal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Pushpendra Panchal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

58

Likes

20

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
इक इशारे पर तेरे मैं फूँक दूँ सारा जहाँ
इश्क़ में तू ने अभी मुझ सा कहीं देखा नहीं
Pushpendra Panchal
ज़िन्दगी में मुश्किलें इतनी बढ़ीं
मौत को इक रोज़ आना ही पड़ा
Pushpendra Panchal
पूछना है तुम को जो भी पूछ लो मुझ से मगर
ये न पूछो इश्क़ करता हूँ किसी से या नहीं
Pushpendra Panchal
चाह बैठे थे जिसे वो थी अमानत ग़ैर की
आज से वो मर गई लड़की हमारे वास्ते
Pushpendra Panchal
हो चुकी पूरी हैं मोहन ग़लतियाँ शिशुपाल की
छोड़ कर मुरली करों से शीश काटो चक्र से
Pushpendra Panchal
जीत सकता जंग तू भी प्यार की दुनिया में पागल
कर सके जो दिल को घाइल तीर हो ऐसा कमाँ में
Pushpendra Panchal
ज़ाया' किया है वक़्त जो आवारगी में
शायद ही लौटेगा कभी वो ज़िन्दगी में

इतना गुज़ारा वक़्त मैं ने रौशनी बिन
लगने लगा अच्छा मुझे अब तीरगी में
Read Full
Pushpendra Panchal
चारों ओर पड़ा है बिखरा देखो तो
शाइ'र ही ये दर्द समेटा करते हैं
Pushpendra Panchal
तन्हाई ये नश्तर जैसी चुभती है
आओ हम तुम फिर से झगड़ा करते है
Pushpendra Panchal
ज़माने से ये कहने को कलेजा चाहिए जानाँ
तुम्हारे बा'द भी तुम सेे मुहब्बत कर रहा हूँ मैं
Pushpendra Panchal
उस का लहजा देखा तो ये समझा मैं
मौसम पल में कैसे बदला करते हैं
Pushpendra Panchal
चश्म भी नम मिलेंगे नए साल में
कुछ नए ग़म मिलेंगे नए साल में

आज तक यार तन्हा रहे जिस तरह
उस तरह हम मिलेंगे नए साल में
Read Full
Pushpendra Panchal
अचानक छोड़ कर जाने से तेरे
मेरी आँखों से दरिया बह रहा है
Pushpendra Panchal
मैं ने पूछा तो मुहब्बत को इबादत ही कहा सबने
अब अगर करने को कहता हूँ तो आख़िर क्यूँ नहीं करते
Pushpendra Panchal
भुलानी है अगर दुनिया तो ये सब सेे मुनासिब है
मुहब्बत के अलावा दूसरा चारा नहीं कोई
Pushpendra Panchal
इस क़दर तल्ख़ी नहीं अच्छी मियाँ किरदार में
हारने वाले ही अक्सर जीतते हैं प्यार में
Pushpendra Panchal
सितारा हूँ मैं अंबर का किसी दिन टूट भी जाऊँ
करूँँ पूरी ये मुमकिन है तेरी मैं आख़िरी ख़्वाहिश
Pushpendra Panchal
देकर मुझे ये फूल तू कहता है इश्क़ है
लाने से पहले सोचता डाली के दर्द को
Pushpendra Panchal
दूर ही रखिएगा मुझ सेे इन गुलाबों को
आ रही इन
में मुझे बू बे-वफ़ाई की
Read Full
Pushpendra Panchal
जिस तरह से हैं चमकते ये सितारे आसमाँ में
इस तरह से नाम को रौशन करेंगे हम जहाँ में
Pushpendra Panchal

LOAD MORE