Sanskar Shrivastav

Sanskar Shrivastav

@sanskar

Sanam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sanam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

199

Likes

204

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
थोड़ी कोशिश तुम भी करना
मैं कहता हूँ निभ जाएगा
Sanskar Shrivastav
तुम ने जाने का सोचा है
जो भी हो अच्छा सोचा है
Sanskar Shrivastav
मुझे मालूम है मैं प्यार में नाकाम हूँ लेकिन
मुझे मिल कर सभी बच्चे हमेशा मुस्कुराते हैं
Sanskar Shrivastav
नसीहत आप को देते रहेंगे
किया है प्यार हम ने भी किसी से
Sanskar Shrivastav
उतर आता है आँखों में कभी भी
हमारा ख़ून आँसू बन गया है
Sanskar Shrivastav
तुम हमेशा बात करती थीं बड़े ही प्यार से
फिर भला क्या हो गया क्यूँ इस तरह चुप हो गईं
Sanskar Shrivastav
भले ही देर हो जाए मगर तुम लौट कर आना
मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब ठीक कर लेंगे
Sanskar Shrivastav
लखन उर्मिला की कहानी यही है
किया त्याग ऐसा कि दुनिया ऋणी है
Sanskar Shrivastav
उसे भुला कर नहीं पता कुछ हुआ तुझे या नहीं हुआ पर
तुझे भुला कर बिखर गया है कहीं किसी का जहान सारा
Sanskar Shrivastav
हमारी आँख सहरा हो गई है
हमें अब सब्र करना आ गया है
Sanskar Shrivastav
कभी उल्टा कभी सीधा बनेगा
बनाओगे तभी चेहरा बनेगा
Sanskar Shrivastav
हमें इल्ज़ाम देते हो हमारी सोच छोटी है
ज़रा हम को बता दो यार तुम ने क्या उखाड़ा है
Sanskar Shrivastav
चाँद अकेला पड़ जाएगा
इतनी जल्दी मत सोया कर
Sanskar Shrivastav
रण हो या शतरंज की कोई बाज़ी हो
आस सभी को अर्जुन से ही होती है
Sanskar Shrivastav
पैर तुम्हारे महावर वाले छू कर के
मेरा सूना आँगन घर हो जाएगा
Sanskar Shrivastav
हम पर इतना कर्ज़ चढ़ा है
हम ने दिल गिरवी रक्खा है

कोई नहीं कर सकता तुम से
जितना हम ने प्यार किया है
Read Full
Sanskar Shrivastav
कुछ पल और धड़कता रह दिल
वो आ जाए फिर थम जाना
Sanskar Shrivastav
सोच रहा हूँ तन्हाई से बात करूँ
मैं ख़ुद की ही परछाई से बात करूँ
Sanskar Shrivastav
उसको क्या मतलब होगा तेरे दिल से
तेरा आशिक़ तेरा सीना माँगेगा
Sanskar Shrivastav
तुम पर जँचता है भोलापन
माथे पर बिंदी के जैसे
Sanskar Shrivastav

LOAD MORE