Sarul

Sarul

@sarulbagla

Sarul shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sarul's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

58

Likes

140

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
एक तितली ने इश्क़ कर कर के
गुल की आदत ख़राब कर दी है
Sarul
एक दूजे का हाथ था
में हुए
दो ज़रूरी नहीं कि साथ भी हों
Read Full
Sarul
बदलता जा रहा है रस्ता दरिया
मैं अंदर रेत होता जा रहा हूँ
Sarul
ये क्या चराग़ है सारी फ़ज़ा धुऍं में है
चराग़ दो कोई जो रौशनी भी देता हो
Sarul
जहान भर में अजब मुहाली पड़ी हुई है
किसान तेरी ज़मीन ख़ाली पड़ी हुई है
Sarul
नहीं ज़रूरी परिंदा है तो क़फ़स में रहे
रहे कि जैसे कोई शख़्स दस्तरस में रहे
Sarul
आज छुट्टी है कोई ख़्वाब पढ़ो
लेटकर गोद में किताब पढ़ो
Sarul
इतना काफ़ी है फूल भेजे हैं
बाक़ी तोहफ़े फ़ुज़ूल भेजे हैं
Sarul
माली तो अपना बाग़ गुलों से भरा कहे
है बात जब ये बात कोई दूसरा कहे
Sarul
किसी ने क्या तुम्हें धोखा दिया है
मेरी बाँहों में भी घबरा रहे हो
Sarul
11 Likes
दिल-ए-ग़म-गुस्ता तेरी याद से ख़ाली हर शाम
भरती जाती है मेरी आँख में लाली हर शाम
Sarul
दर्द मंदों से हार जाते हैं
अपने बंदों से हार जाते हैं

अश्क कितना लड़ेंगे आँखों से
उन के कंधों से हार जाते हैं
Read Full
Sarul
हर ख़ुशी हर एक लम्हा ग़म बना कर छोड़ दे
एक बादल जब बने मौसम बना कर छोड़ दे

एक लड़की है कि जो खुलकर कभी हँसती नहीं
चश्मे-नम उस की मेरा हमदम बना कर छोड़ दे
Read Full
Sarul
दिन को जो रात बनाते हो चलो
आप तो बात बनाते हो चलो
Sarul
ख़ुशबू बिखर चली है चलो देख के चलें
तेरे उधर चली है चलो देख के चलें
Sarul
मेरे हमराह थोड़ा ध्यान देना
नई मुश्किल ज़रा आसान देना
Sarul
तुम को हमीं से चाहिए तफ़सीले-वारदात
ज़ालिम से भी तो कोई जवाबात माँगिए
Sarul
सुनी कहानी तो किरदार रो पड़ें सारे
ग़ज़ल हुई नहीं अश-आर रो पड़ें सारे
Sarul
घर मुबारक उन्हें जो घर में हैं
हम अभी तक तो बस सफ़र में हैं
Sarul
सारे किरदार कहानी में परेशानी में
ख़्वाब देखें तो मुसव्विर की निगहबानी में
Sarul

LOAD MORE