ADITYA TIWARI

ADITYA TIWARI

@tiwarigkp.3628

ADITYA TIWARI shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in ADITYA TIWARI's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

22

Likes

2

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
मिलते हैं उस ने भी कहा रस्मन
हम ने भी कह दिया कि देखेंगे
ADITYA TIWARI
दोनों पहलू के ग़म तब सुनूँगा मैं फिर
गर मैं सुनने लगा सब सुनूँगा मैं फिर
ADITYA TIWARI
आसमाँ शान में अपनी अभी बोला ही था
और तभी टूटते तारे ने हक़ीक़त कह दी
ADITYA TIWARI
नदी में कूदा तो जाना कि ज़िन्दगी क्या है
सहारा लाश का ले के किनारे आया हूँ
ADITYA TIWARI
मेरे हालात पे दुनिया को तरस आता है
बस मिरी आह को मैं ही नहीं सुन पाता हूँ
ADITYA TIWARI
न इतनी पास है मंज़िल कि तय करें पैदल
न इतनी दूर कि कोई सवारी मिल जाए
ADITYA TIWARI
ऐसी नौबत न आए रिश्ते में
तुझ सेे हारूँ तो हार हो मेरी
ADITYA TIWARI
जल रही है आख़िरी चिंगारी जब तक राख में
आप उस को राख कह कर आग मत भड़काइए
ADITYA TIWARI
दिए बना तो रहा हूँ मगर दुखी हूँ मैं
दिए के होने का मतलब है रात फिर होगी
ADITYA TIWARI
मिरी गली से गुज़रता हुआ कोई मासूम
हरम को देख के भी हाथ जोड़ लेता है
ADITYA TIWARI