Umair Najmi

Umair Najmi

@umair-najmi

Umair Najmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Umair Najmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

524

Content

56

Likes

4039

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
पता था उस से बिछड़ते ही दोस्त घेरेंगे
वही हुआ मुझे रंज-ओ-अलम ने घेर लिया
Umair Najmi
मैं बाल बाल बच गया हर बार इश्क़ से
सर के बहुत क़रीब से पत्थर गुज़र गए
Umair Najmi
82 Likes
कोई हसीन बदन जिन की दस्तरस में नहीं
यही कहेंगे कि कुछ फ़ाएदा हवस में नहीं
Umair Najmi
109 Likes
किसी गली में किराए पे घर लिया उस ने
फिर उस गली में घरों के किराए बढ़ने लगे
Umair Najmi
162 Likes
मैं किस से पूछूँ ये रस्ता दुरुस्त है कि ग़लत
जहाँ से कोई गुज़रता नहीं वहाँ हूँ मैं
Umair Najmi
62 Likes
नज़र में रखना कहीं कोई ग़म शनास गाहक
मुझे सुख़न बेचना है ख़र्चा निकालना है
Umair Najmi
43 Likes
तुझे न आएँगी मुफ़्लिस की मुश्किलात समझ
मैं छोटे लोगों के घर का बड़ा हूँ बात समझ
Umair Najmi
99 Likes
भेज देता हूँ मगर पहले बता दूँ तुझ को
मुझ से मिलता नहीं कोई मिरी तस्वीर के बा'द
Umair Najmi
96 Likes
मैं चाहता था मुझ सेे बिछड़ कर वो ख़ुश रहे
लेकिन वो ख़ुश हुआ तो बड़ा दुख हुआ मुझे
Umair Najmi
99 Likes
सब इंतिज़ार में थे कब कोई ज़बान खुले
फिर उस के होंठ खुले और सबके कान खुले
Umair Najmi
87 Likes
तुम ने छोड़ा तो किसी और से टकराऊँगा मैं
कैसे मुमकिन है कि अंधे का कहीं सर न लगे
Umair Najmi
112 Likes
यार तस्वीर में तन्हा हूँ मगर लोग मिले
कई तस्वीर से पहले कई तस्वीर के बा'द
Umair Najmi
65 Likes
शब बसर करनी है, महफ़ूज़ ठिकाना है कोई
कोई जंगल है यहाँ पास में ? सहरा है कोई ?
Umair Najmi
47 Likes
मैं ने मेहनत से हथेली पे लकीरें खींचीं
वो जिन्हें कातिब-ए-तक़दीर नहीं खींच सका
Umair Najmi
50 Likes
मैं एक किरदार से बड़ा तंग हूँ क़लमकार
मुझे कहानी में डाल ग़ुस्सा निकालना है
Umair Najmi
68 Likes
मेरे होंटों पे किसी लम्स की ख़्वाहिश है शदीद
ऐसा कुछ कर मुझे सिगरेट को जलाना न पड़े
Umair Najmi
69 Likes
किताब-ए-इश्क़ में हर आह एक आयत है
पर आँसुओं को हुरूफ़‌‌‌‌-ए-मुक़त्तिआ'त समझ
Umair Najmi
43 Likes
मेरा हाथ पकड़ ले पागल, जंगल है
जितना भी रौशन हो जंगल, जंगल है
Umair Najmi
81 Likes
मुझे पहले पहल लगता था ज़ाती मसअला है
मैं फिर समझा मोहब्बत क़ायनाती मसअला है

परिंदे क़ैद हैं तुम चहचहाहट चाहते हो
तुम्हें तो अच्छा ख़ासा नफ़सियाती मसअला है
Read Full
Umair Najmi
87 Likes
तू उस के दिल में जगह चाहता है यार जो शख़्स
किसी को देता नहीं अपने साथ वाली जगह
Umair Najmi
51 Likes

LOAD MORE