Unknown

Unknown

@unknown

Unknown shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Unknown's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

70

Content

70

Likes

2359

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
लगता है कई रातों का जागा था मुसव्विर
तस्वीर की आँखों से थकन झाँक रही है
Unknown
टकरा गया वो मुझ से किताबें लिए हुए
फिर मेरा दिल और उस की किताबें बिखर गईं
Unknown
15 Likes
नतीजा फिर वही होगा सुना है साल बदलेगा
परिंदे फिर वही होंगे शिकारी जाल बदलेगा

वही हाकिम वही ग़ुर्बत वही क़ातिल वही ग़ासिब
बताओ कितने सालों में हमारा हाल बदलेगा
Read Full
Unknown
32 Likes
ये साल भी उदासियाँ दे कर चला गया
तुम से मिले बग़ैर दिसम्बर चला गया
Unknown
18 Likes
कई जवाबों से अच्छी है ख़ामुशी मेरी
न जाने कितने सवालों की आबरू रक्खे
Unknown
17 Likes
अच्छी सूरत को सँवरने की ज़रूरत क्या है
सादगी में भी क़यामत की अदा होती है
Unknown
25 Likes
दुनिया में वही शख़्स है ताज़ीम के क़ाबिल
जिस शख़्स ने हालात का रुख़ मोड़ दिया हो
Unknown
22 Likes
कोई चादर वफ़ा नहीं करती
वक़्त जब खींच-तान करता है
Unknown
81 Likes
तन्हाइयाँ तुम्हारा पता पूछती रहीं
शब-भर तुम्हारी याद ने सोने नहीं दिया
Unknown
46 Likes
मिलने का वा'दा उन के तो मुँह से निकल गया
पूछी जगह जो मैं ने कहा हँस के ख़्वाब में
Unknown
36 Likes
ज़िंदगी यूँँही बहुत कम है मोहब्बत के लिए
रूठ कर वक़्त गँवाने की ज़रूरत क्या है
Unknown
50 Likes
उस वक़्त इंतिज़ार का आलम न पूछिए
जब कोई बार बार कहे आ रहा हूँ मैं
Unknown
57 Likes
ये दुनिया ग़म तो देती है शरीक-ए-ग़म नहीं होती
किसी के दूर जाने से मोहब्बत कम नहीं होती
Unknown
44 Likes
यादों की शाल ओढ़ के आवारा-गर्दियाँ
काटी हैं हम ने यूँँ भी दिसम्बर की सर्दियाँ
Unknown
56 Likes
ज़िंदगी कहते हैं जिस को चार दिन की बात है
बस हमेशा रहने वाली इक ख़ुदा की ज़ात है
Unknown
66 Likes
मुनाफ़िक़ दोस्तों से लाख बेहतर हैं ख़ुदा दुश्मन
कि ग़द्दारी नवाबों से हुकूमत छीन लेती है
Unknown
58 Likes
आस्था का रंग आ जाए अगर माहौल में
एक राखी ज़िंदगी का रुख़ बदल सकती है आज
Unknown
33 Likes
तू दिल पे बोझ ले के मुलाक़ात को न आ
मिलना है इस तरह तो बिछड़ना क़ुबूल है
Unknown
51 Likes
अरक़ नहीं तिरे रू से गुलाब टपके है
अजब ये बात है शो'ले से आब टपके है
Unknown
25 Likes
क्या क़यामत है कि आरिज़ उन के नीले पड़ गए
हम ने तो बोसा लिया था ख़्वाब में तस्वीर का
Unknown
22 Likes

LOAD MORE