Vishal Bagh

Vishal Bagh

@vishal-bagh

Vishal Bagh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vishal Bagh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

85

Content

31

Likes

1042

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
उस के हाथों में बस हम ही जँचते थे
दावा सोने का कंगन भी करता था
Vishal Bagh
74 Likes
दानिशमंदों रस्ता बतला सकते हो
दीवाना हूँ वीराने तक जाना है

जन्नत वाले थोड़ा पहले उतरेंगे
रिन्दों को तो मयख़ाने तक जाना है
Read Full
Vishal Bagh
48 Likes
उम्र गुज़री है माँजते ख़ुद को
साफ़ हैं पर चमक नहीं पाए

डाल ने फूल की तरह पाला
ख़ार थे ना महक नहीं पाए
Read Full
Vishal Bagh
49 Likes
तुम ने जब से अपनी पलकों पर रक्खा
कालिख़ को सब काजल काजल कहते हैं
इश्क़ में पागल ही तो होना होता है
पागल हैं जो मुझ को पागल कहते हैं
Read Full
Vishal Bagh
63 Likes
तुम्हारे अंदर छुपी हुई इक हसीन लड़की
ज़रा से काजल ज़रा सी लाली से मिल गई है
Vishal Bagh
49 Likes
उस की तस्वीर बंद आँखों से
पहले बनती थी अब नहीं बनती
Vishal Bagh
36 Likes
उस ने महफ़िल से उठाया हम को
जिस को पलकों पे बिठाया हम ने
Vishal Bagh
34 Likes
बा'द उस के दिल-नगर फिर बस गया
एहतिरामन इक गली वीरान है
Vishal Bagh
34 Likes
मेरे सय्याद को कोई बुला दे
मेरे पिंजरे को तोडा जा रहा है
Vishal Bagh
28 Likes
मिट्टी और पानी भी हमें नाप कर मिलते हैं
तुम गमले में पालने को आसान समझते हो
Vishal Bagh
46 Likes
दुआए माँगते हैं इसीलिए अपने उजड़ने की
हमें तो यार तेरे हाथ से तामीर होना हैं
Vishal Bagh
27 Likes
आज फिर कुफ़्र कमाया हम ने
शोर को शे'र सुनाया हम ने
Vishal Bagh
28 Likes
तुम कली पर निखार आने दो
देखना डाल ख़ुद झटक देगी
Vishal Bagh
37 Likes
जब तलक अनजान थे महफ़ूज़ थे
जान लेना जानलेवा हो गया
Vishal Bagh
38 Likes
अभी रोने दो शम्ओं को मत रोको
ये परवाने का मातम कर रही हैं
Vishal Bagh
31 Likes
तेरा इकरार मुझे सिर्फ़ तेरा कर देता
तेरे इनकार ने ते माँग बढ़ाई मेरी
Vishal Bagh
32 Likes
दुनिया कुछ देरी से सजदा करती है
जोगी पहले दिन से जोगी होता हैं
Vishal Bagh
50 Likes
मुझ को उस की नज़रे अपने चेहरे पर महसूस हुई
इस का मतलब उस ने मेरी तस्वीरों को देखा हैं
Vishal Bagh
47 Likes
बा-हुनर हो के कुछ न कर पाना
रेज़ा-रेज़ा बिखर के ढह जाना

मुझ को बेहद उदास करता है
ख़ास लोगों का आम रह जाना
Read Full
Vishal Bagh
46 Likes
उम्र ये मेरी सिर्फ़ लबादा मेरे ख़द ओ ख़ाल का है
मेरा दिल तो मुश्किल से कुछ सोलह सत्रह साल का है!
Vishal Bagh
29 Likes

LOAD MORE