Deepak Vikal

Deepak Vikal

@deepakvikal

Deepak Vikal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Deepak Vikal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

19

Likes

54

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
ख़ुद-कुशी माना नहीं है बुज़दिली पर
ख़ुद-कुशी तो मसअले का हल नहीं है
Deepak Vikal
जंगल जंगल भटकेंगे और ख़ुद जंगल हो जाएँगे
सहराओं पर उड़ने वाला इक बादल हो जाएँगे

तन्हा छोड़ के जाने वाले तू ने क्या सोचा था हम
तेरे हिज्र में रक़्स करेंगे और पागल हो जाएँगे
Read Full
Deepak Vikal
इक नई गुड़िया को ले कर खिलखिलाना था मगर
सिर्फ़ बच्ची मुस्कुराई मुस्कुरा कर रुक गई
Deepak Vikal
भले न कहना कि उस की आँखें बहुत हसीं हैं
मगर उदासी पे शे'र कहना उदास लोगों

करो तरफ़दारियाँ उदासी की लाख बेशक
मगर बुरा है उदास रहना उदास लोगों
Read Full
Deepak Vikal
एक सफ़र पूरा होने में कितने लोग बिछड़ते हैं
सो अबको कम रफ़्तारी है कमजोशी का आलम है
Deepak Vikal
कुछ घड़ी दिलकश लगा था मौत का चेहरा मुझे
और फिर चिल्ला पड़ा मैं ज़िंदगानी के लिए
Deepak Vikal
बद-दुआ है तू रहे उस की नज़र के सामने
देखने वाला तेरी तस्वीर को देखा करे
Deepak Vikal
मुझ सेे अगर ये चाहते हो आदमी रहूँ
बाज़ार जा रहा हूँ मुझे रोक लीजिये
Deepak Vikal
मेरे नादाँ दिल उदासी कोई अच्छी शय नहीं
देख सूखे फूल पर आती नहीं हैं तितलियाँ
Deepak Vikal