Zindagi Shayari Collection - Life’s truths, struggles, and beautiful moments expressed through shayari

Zindagi shayari beautifully captures the essence of life—its struggles, joys, lessons, and emotions. From khushi to gham, every phase of life finds a voice in these heartfelt lines. Whether you seek motivation, reflection, or simply a deeper understanding of life, these shayari express the true meaning of zindagi.

zindagi shayari
ज़िंदगी एक फ़न है लम्हों को
अपने अंदाज़ से गँवाने का
Jaun Elia
85 Likes
jeevan shayari
ज़िंदगी किस तरह बसर होगी
दिल नहीं लग रहा मोहब्बत में
Jaun Elia
161 Likes
life shayari
मैं सोचता हूँ बहुत ज़िंदगी के बारे में
ये ज़िंदगी भी मुझे सोच कर न रह जाए
Abhishek shukla
58 Likes
waqt shayari
देखा है ज़िन्दगी को कुछ इतने क़रीब से
चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से
Sahir Ludhianvi
69 Likes
safar shayari
दर्द ऐसा है कि जी चाहे है ज़िंदा रहिए
ज़िंदगी ऐसी कि मर जाने को जी चाहे है
Kaleem Aajiz
62 Likes
jeena shayari
कटती है आरज़ू के सहारे पे ज़िंदगी
कैसे कहूँ किसी की तमन्ना न चाहिए
Shaad Arfi
38 Likes
jeevan yatra shayari
यूँँ तो मरने के लिए ज़हर सभी पीते हैं
ज़िंदगी तेरे लिए ज़हर पिया है मैं ने
Khalilur Rahman Azmi
46 Likes
zindagi ke pal shayari
सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िंदगानी फिर कहाँ
ज़िंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहाँ
Khwaja Meer Dard
127 Likes
zindagi shayari
तुम मोहब्बत को खेल कहते हो
हम ने बर्बाद ज़िंदगी कर ली
Bashir Badr
131 Likes
jeevan shayari
कोई ख़ामोश ज़ख़्म लगती है
ज़िन्दगी एक नज़्म लगती है
Gulzar
59 Likes
life shayari
ज़िन्दगी इक हादसा है और कैसा हादसा
मौत से भी ख़त्म जिस का सिलसिला होता नहीं
Jigar Moradabadi
39 Likes
waqt shayari
ये ज़िंदगी भी अजब कारोबार है कि मुझे
ख़ुशी है पाने की कोई न रंज खोने का
Javed Akhtar
46 Likes
safar shayari
हर एक काम है धोका हर एक काम है खेल
कि ज़िंदगी में तमाशा बहुत ज़रूरी है
Khaleel Mamoon
22 Likes
jeena shayari
अदा हुआ न क़र्ज़ और वजूद ख़त्म हो गया
मैं ज़िंदगी का देते देते सूद ख़त्म हो गया
Faryad Aazar
38 Likes
jeevan yatra shayari
ऐ ग़म-ए-ज़िंदगी न हो नाराज़
मुझ को आदत है मुस्कुराने की
Abdul Hamid Adam
69 Likes
zindagi ke pal shayari
मौत वो है जो आए सजदे में
ज़िन्दगी वो जो बंदगी हो जाए

क्या कहूँ आप कितने प्यारे हैं
इतने प्यारे कि प्यार ही हो जाए
Read Full
Vikram Gaur Vairagi
83 Likes
zindagi shayari
कीजे इज़हार-ए-मोहब्बत चाहे जो अंजाम हो
ज़िंदगी में ज़िंदगी जैसा कोई तो काम हो
Priyamvada ilhan
53 Likes
jeevan shayari
फिर उसी बे-वफ़ा पे मरते हैं
फिर वही ज़िंदगी हमारी है
Mirza Ghalib
70 Likes
life shayari
अपने मरकज़ से अगर दूर निकल जाओगे
ख़्वाब हो जाओगे अफ़्सानों में ढल जाओगे

हम-सफ़र ढूँडो न रहबर का सहारा चाहो
ठोकरें खाओगे तो ख़ुद ही सँभल जाओगे
Read Full
Iqbal Azeem
10 Likes
waqt shayari
ज़िंदगी भर मुझे इस बात की हसरत ही रही
दिन गुज़ारूँ तो कोई रात सुहानी आए
Saqi Amrohvi
11 Likes
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है
कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है
Abbas Qamar
51 Likes
मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ
कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है
Bashir Badr
34 Likes
मेरे होंठों के सब्र से पूछो
उस के हाथों से गाल तक का सफ़र
Mehshar Afridi
58 Likes
सफ़र हालाँकि तेरे साथ अच्छा चल रहा है
बराबर से मगर एक और रास्ता चल रहा है
Shariq Kaifi
36 Likes
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल
सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है
Rajesh Reddy
74 Likes
जीना मुश्किल है के आसान, ज़रा देख तो लो
लोग लगते हैं परेशान, ज़रा देख तो लो

इन चराग़ों के तले ऐसे अँधेरे क्यूँँ हैं?
तुम भी रह जाओगे हैरान, ज़रा देख तो लो
Read Full
Javed Akhtar
37 Likes
तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना
ज़िन्दगी माँगी भी तुम ने तो दवा से माँगी
Munawwar Rana
31 Likes
तू ने देखी है वो पेशानी वो रुख़्सार वो होंठ
ज़िंदगी जिन के तसव्वुर में लुटा दी हम ने

तुझ पे उठी हैं वो खोई हुई साहिर आँखें
तुझ को मालूम है क्यूँ उम्र गँवा दी हम ने
Read Full
Faiz Ahmad Faiz
60 Likes
इतना तो ज़िन्दगी में किसी के ख़लल पड़े
हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े

जिस तरह हँस रहा हूँ मैं पी पी के गर्म अश्क
यूँँ दूसरा हँसे तो कलेजा निकल पड़े
Read Full
Kaifi Azmi
34 Likes
सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है
ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना
Ahmad Faraz
34 Likes
ज़िंदगी पर इस से बढ़ कर तंज़ क्या होगा 'फ़राज़'
उस का ये कहना कि तू शाएर है दीवाना नहीं
Ahmad Faraz
41 Likes
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया
अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो
Ahmad Faraz
34 Likes
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो
दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो
Rahat Indori
50 Likes
पहेली ज़िंदगी की कब तू ऐ नादान समझेगा
बहुत दुश्वारियाँ होंगी अगर आसान समझेगा
Zubair Ali Tabish
41 Likes
गँवाई किस की तमन्ना में ज़िंदगी मैं ने
वो कौन है जिसे देखा नहीं कभी मैं ने
Jaun Elia
60 Likes
ज़िन्दगी, यूँँ भी गुज़ारी जा रही है
जैसे, कोई जंग हारी जा रही है

जिस जगह पहले से ज़ख़्मों के निशां थे
फिर वहीं पे चोट मारी जा रही है
Read Full
Azm Shakri
38 Likes
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं
जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है
Azm Shakri
26 Likes
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है
इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ
Azm Shakri
16 Likes
यही तलब है जो जीना सिखाए जाती है
तुम्हारे ख़्वाब न देखें तो कब के मर जाएँ
Subhan Asad
34 Likes
ये मेरी ज़िद ही ग़लत थी कि तुझ सेा बन जाऊँ
मैं अब न अपनी तरह हूँ न तेरे जैसा हूँ

हमारे बीच ज़माने की बद-गुमानी है
मैं ज़िंदगी से ज़रा कम ही बात करता हूँ
Read Full
Subhan Asad
23 Likes
इब्तिदा वो थी कि जीना था मोहब्बत में मुहाल
इंतिहा ये है कि अब मरना भी मुश्किल हो गया
Jigar Moradabadi
24 Likes
ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं
और क्या जुर्म है पता ही नहीं
Krishna Bihari Noor
41 Likes
सफ़र से लौट जाना चाहता है
परिंदा आशियाना चाहता है
Shakeel Jamali
39 Likes
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं
Nida Fazli
55 Likes
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है
कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है
Nawaz Deobandi
60 Likes
वक़्त अच्छा भी आएगा 'नासिर'
ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी
Nasir Kazmi
58 Likes
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम
तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे
Bashir Badr
42 Likes
बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए
हम एक बार तिरी आरज़ू भी खो देते
Majrooh Sultanpuri
37 Likes
रोने को तो ज़िंदगी पड़ी है
कुछ तेरे सितम पे मुस्कुरा लें
Firaq Gorakhpuri
42 Likes
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से
लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा
Javed Akhtar
43 Likes
मैं था सदियों के सफ़र में 'अहमद'
और सदियों का सफ़र था मुझ में
Ahmad Khayal
30 Likes
तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम
ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम
Sahir Ludhianvi
35 Likes
मौत ही इंसान की दुश्मन नहीं
ज़िंदगी भी जान ले कर जाएगी
Arsh Malsiyani
30 Likes
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर
मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है
Akbar Allahabadi
21 Likes
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा
ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा
Shakeel Badayuni
25 Likes
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े
हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े
Kaifi Azmi
23 Likes
कुछ ख़ुशियाँ कुछ आँसू दे कर टाल गया
जीवन का इक और सुनहरा साल गया
Unknown
27 Likes
सफ़र में आख़िरी पत्थर के बा'द आएगा
मज़ा तो यार दिसंबर के बा'द आएगा
Rahat Indori
121 Likes
यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की
जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले
Aalok Shrivastav
24 Likes
सौ मिलीं ज़िंदगी से सौग़ातें
हम को आवारगी ही रास आई
Ali Sardar Jafri
33 Likes
ज़िंदगी पर भी कोई ज़ोर नहीं
दिल ने हर चीज़ पराई दी है
Gulzar
39 Likes
ज़िंदा हूँ इस तरह कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहीं
जलता हुआ दिया हूँ मगर रौशनी नहीं
Behzad Lakhnavi
21 Likes
दूसरी कोई लड़की ज़िंदगी में आएगी
कितनी देर लगती है उस को भूल जाने में
Bashir Badr
34 Likes
ज़िंदगी है या कोई तूफ़ान है
हम तो इस जीने के हाथों मर चले
Khwaja Meer Dard
22 Likes
सफ़र में जब निकल आए हो तो इतनी शिकायत क्यूँ
सड़क थोड़ी बहुत तो बीच में तिरछी निकलती है
Pratap Somvanshi
33 Likes
शा
में किसी को माँगती हैं आज भी 'फ़िराक़'
गो ज़िंदगी में यूँँ मुझे कोई कमी नहीं
Read Full
Firaq Gorakhpuri
29 Likes
जहाँ इंसानियत वहशत के हाथों ज़ब्ह होती हो
जहाँ तज़लील है जीना वहाँ बेहतर है मर जाना
Gulzar Dehlvi
28 Likes
हाए क्या दौर-ए-ज़िंदगी गुज़रा
वाक़िए हो गए कहानी से
Gulzar Dehlvi
21 Likes
इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ
जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से
Sahir Ludhianvi
36 Likes
ये किस मक़ाम पे लाई है ज़िंदगी हम को
हँसी लबों पे है सीने में ग़म का दफ़्तर है
Hafeez Banarasi
28 Likes
मैं ने आबाद किए कितने ही वीराने 'हफ़ीज़'
ज़िंदगी मेरी इक उजड़ी हुई महफ़िल ही सही
Hafeez Banarasi
32 Likes
ज़िंदगी फ़िरदौस-ए-गुम-गश्ता को पा सकती नहीं
मौत ही आती है ये मंज़िल दिखाने के लिए
Hafeez Jalandhari
26 Likes
दिल में जो मोहब्बत की रौशनी नहीं होती
इतनी ख़ूब-सूरत ये ज़िंदगी नहीं होती
Hastimal Hasti
26 Likes
ज़िंदगी भर के लिए रूठ के जाने वाले
मैं अभी तक तिरी तस्वीर लिए बैठा हूँ
Qaisar-ul-Jafri
45 Likes
मैं ज़िन्दगी में आज पहली बार घर नहीं गया
मगर तमाम रात दिल से माँ का डर नहीं गया

बस एक दुख जो मेरे दिल से उम्र भर न जाएगा
उस को किसी के साथ देख कर मैं मर नहीं गया
Read Full
Tehzeeb Hafi
171 Likes
दिन रात मय-कदे में गुज़रती थी ज़िंदगी
'अख़्तर' वो बे-ख़ुदी के ज़माने किधर गए
Akhtar Shirani
24 Likes
तुम्हारे ख़त को जलने में ज़रा सा वक़्त बाकी है
ये दिल बाहर निकलने में ज़रा सा वक़्त बाकी है

तुम्हारा फ़ैसला है पास रुकना या नहीं रुकना
मेरी क़िस्मत बदलने में ज़रा सा वक़्त बाकी है
Read Full
Tanoj Dadhich
18 Likes
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई
वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं
Unknown
40 Likes
कभी तो ख़त्म हो ये जंग जिस
में
फ़क़त मरने को जीना पड़ रहा है
Read Full
Anand Verma
23 Likes
इक पल में इक सदी का मज़ा हम से पूछिए
दो दिन की ज़िंदगी का मज़ा हम से पूछिए

भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम
क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए
Read Full
Khumar Barabankvi
38 Likes
सुख़न-फ़हमों की बस्ती में सुख़न की ज़िन्दगी कम है
जहाँ शाइ'र ज़ियादा हैं वहाँ पर शा'इरी कम है

मैं जुगनू हूँ उजाले में भला क्या अहमियत मेरी
वहाँ ले जाइए मुझ को जहाँ पर रौशनी कम है
Read Full
Balmohan Pandey
40 Likes
बरस रही है आँखें हैं ये इनको बादल मत कहना
मौत हुई है दिल की मेरे उस को घाइल मत कहना

जीवन भर वो साथ रहेगा प्यार करेगा बस तुम को
मुझ को पागल कह देती थी उस को पागल मत कहना
Read Full
Tanoj Dadhich
20 Likes
एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम
घर में रह कर भी जैसे बेघर से
Azhar Iqbal
43 Likes
सफ़र से लौट जाना चाहता है
परिंदा आशियाना चाहता है

कोई स्कूल की घंटी बजा दे
ये बच्चा मुस्कुराना चाहता है
Read Full
Shakeel Jamali
52 Likes
अब फ़क़त साँसे बचीं हैं दोस्तों
हम तो कब का ज़िंदगी से मर गए
Shadab Asghar
ज़िन्दगी पर लिख दिया था नाम मैं ने राम का
और फिर दुख के समुंदर पार सारे हो गए
Tanoj Dadhich
ज़िंदगी भर की हिफ़ाज़त की क़सम खाते हुए
भाई के हाथ पे इक बहन ने राखी बाँधी
Unknown
26 Likes
खेल ज़िंदगी के तुम खेलते रहो यारो
हार जीत कोई भी आख़िरी नहीं होती
Hastimal Hasti
43 Likes
ज़िंदगी हम ने तुझे दूर से पहचाना है
तू किसी रिन्द का उजड़ा हुआ मैख़ाना है
Jaani Lakhnavi
45 Likes
हमारा मसअला है जो हमी ने हार जाना है
हमारी खुद-कुशी में ज़िन्दगी ने हार जाना है
Nawaaz
34 Likes
अव्वल अव्वल ईजाद हुआ इश्क़ ख़ुदा से
फिर उस के बा'द इस जहाँ में रस्सियाँ बनी

स्कैच को बनाते वक़्त हम उदास थे बहुत
सो शकल हमारी देख कर उदासियाँ बनी
Read Full
Nawaaz
37 Likes
ज़िन्दगी से ऐसे काटा सीन उस ने इश्क़ का
देखता है कोई जैसे फ़िल्म गाने काट कर
Ankit Maurya
44 Likes
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके
मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से
Riyaz Tariq
32 Likes
दुख की दीमक अगर नहीं लगती
ज़िन्दगी किस क़द्र हसीं लगती

वस्ल को लॉटरी समझता हूँ
लॉटरी रोज़ तो नहीं लगती
Read Full
Azbar Safeer
35 Likes
दुआएँ दे रहे हैं उस को ज़िंदगी की मगर
हमीं हैं जिस ने कि जीना मुहाल कर दिया है
Afzal Ali Afzal
हमारी ज़िंदगी में क्या नया है
वही होता है जो, वो हो रहा है

ज़रा दुनिया का अपनी हाल देखो
ज़रा सोचो कोई सच-मुच ख़ुदा है?
Read Full
Shaad Imran
35 Likes
फ़न्न-ए-ग़ज़ल-आराई दे
लहजे को सच्चाई दे

दुनिया है जंगल का सफ़र
लछमन जैसा भाई दे
Read Full
Tariq Shaheen
34 Likes
सच बताओ कि सच यही है क्या
साँस लेना ही ज़िंदगी है क्या

कुछ नया काम कर नई लड़की
इश्क़ करना है बावली है क्या
Read Full
Vikram Gaur Vairagi
86 Likes
बंद कमरा, सर पे पंखा, तीरगी है और मैं
एक लड़ाई चल रही है ज़िंदगी है औऱ मैं
Shadab Asghar
11 Likes
वक़्त देता था वो मिलने का तभी रक्खी थी
दोस्त इक दौर था मैं ने भी घड़ी रक्खी थी
Nadir Ariz
53 Likes
बहुत क़रीब रही है ये ज़िन्दगी हम से
बहुत अज़ीज़ सही ए'तिबार कुछ भी नहीं
Akhtar Saeed Khan
32 Likes
खेल ही तो है जहाँ मैं उस का हूँ
ज़िन्दगी ये ट्वीट बदलेगी कभी
Neeraj Neer
25 Likes
ज़िन्दगी का ज़ाएका अब हम से पूछो
उस के लब चू
में हैं सो मीठा लगेगा
Read Full
Neeraj Neer
36 Likes
ये रख रखाव कभी ख़त्म होने वाला नहीं
बिछड़ते वक़्त भी तुझ को गुलाब दूँगा मैं
Khurram Afaq
56 Likes
जो नासमझ हैं उठाते हैं ज़िन्दगी के मज़े
समझने वाले तो बस उम्र भर समझते हैं
Amit Bajaj
47 Likes
किसी की कट रही है बस ग़मों में
किसी की ज़िंदगी कितनी हसीं है
Ananya Rai Parashar
सालों की मोहब्बत अब किस के नाम की जाए
क्यूँँ ये ज़िंदगी अपनी यूँँ तमाम की जाए
Nikunj Rana
नहीं आबो हवा में ताज़गी अब
दवा की सीसियों में ज़िन्दगी है
Umesh Maurya