Dua Shayari - Heartfelt prayers, blessings, and wishes expressed through soulful poetry

Dua shayari reflects the beauty of heartfelt prayers, blessings, and silent wishes for loved ones. It captures the emotions of asking from Khuda, hoping for mercy, and sending positivity through words. Whether for love, life, or healing, these lines bring sukoon and spiritual connection.

dua shayari
तेरे होंठो से गर इक काम लेना हो
तेरे होंठो से हम बस इक दुआ लेंगे
Siddharth Saaz
71 Likes
prarthana shayari
बाप ज़ीना है जो ले जाता है ऊँचाई तक
माँ दुआ है जो सदा साया-फ़गन रहती है
Sarfraz Nawaz
37 Likes
मैं क्या करूँँ मेरे क़ातिल न चाहने पर भी
तेरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है
Ahmad Faraz
26 Likes
इस आ
समाँ को मुझ सेे है क्या दुश्मनी "अली"?
भेजूँ अगर दुआ भी तो सर पर लगे मुझे
Read Full
Ali Rumi
22 Likes
लंबा हिज्र गुज़ारा तब ये मिलने के पल चार मिले
जैसे एक बड़े हफ़्ते में छोटा सा इतवार मिले

माना थोड़ा मुश्किल है पर रोज़ दुआ में माँगा है
जो मुझ सेे भी ज़्यादा चाहे तुझ को ऐसा यार मिले
Read Full
Bhaskar Shukla
43 Likes
ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में
वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें
Abhishek shukla
25 Likes
कौन देकर गया दुआ दिल को
उम्र भर दर्द ही रहा दिल को

दस्तकें दे रहा है कुछ दिन से
हम सेे क्या काम पड़ गया दिल को
Read Full
Subhan Asad
30 Likes
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ
हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों
Nawaz Deobandi
38 Likes
तिरे लबों में मिरे यार ज़ाइक़ा नहीं है
हज़ार बोसे हैं उन पर प इक दुआ नहीं है
Pallav Mishra
26 Likes
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले
तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है
Naqsh Lyallpuri
38 Likes
अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
Munawwar Rana
74 Likes
कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में
लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो
Ali Sardar Jafri
28 Likes
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं
मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं
Saghar Siddiqui
20 Likes
हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए
इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए
Khumar Barabankvi
26 Likes
उस दुश्मन-ए-वफ़ा को दुआ दे रहा हूँ मैं
मेरा न हो सका वो किसी का तो हो गया
Hafeez Banarasi
20 Likes
हाए कोई दवा करो हाए कोई दुआ करो
हाए जिगर में दर्द है हाए जिगर को क्या करूँँ
Hafeez Jalandhari
21 Likes
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ
किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से
Akhtar Shirani
34 Likes
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी
दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो
Mohammad Alvi
29 Likes
ईद के रोज़ यही अपनी दुआ है रब से
मुल्क में अमन का, उलफ़त का बसेरा हो जाए

हर परेशानी से हर शख़्स को मिल जाए नजात
इस सियह रात का बस जल्द सवेरा हो जाए
Read Full
Zaki Azmi
25 Likes
मेरा बटुआ नहीं होता है ख़ाली
तेरी तस्वीर की बरकत रही माँ
Satya Prakash Soni
29 Likes
माँ की दुआ न बाप की शफ़क़त का साया है
आज अपने साथ अपना जनम दिन मनाया है
Anjum Saleemi
50 Likes
दवा से हल न हुआ तो दुआ पे छोड़ दिया
तिरा मोआ'मला हम ने ख़ुदा पे छोड़ दिया
Khurram Afaq
30 Likes
यार माँगा था मोहब्बत की दुआ माँगी थी
और इस दिल के हिफ़ाज़त की दुआ माँगी थी

अब तो कुछ उस का बिगाड़ा भी नहीं जा सकता
मैं ने ख़ुद उस के सलामत की दुआ माँगी थी
Read Full
Ritesh Rajwada
35 Likes
कोई दवा न दे सके मशवरा-ए-दुआ दिया
चारागरों ने और भी दर्द दिल का बढ़ा दिया
Hafeez Jalandhari
41 Likes
लब पे आता था जो दुआ बन कर
दिल में रहता है अब ख़ला बन कर

कितना इतरा रहा है अब वो फूल
तेरे बालों का मोगरा बन कर
Read Full
Haider Khan
27 Likes
जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ
दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो
Lala Madhav Ram Jauhar
37 Likes
मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है
ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे
Tehzeeb Hafi
150 Likes
दुआ में माँग लूँ मैं उस को लेकिन
फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है
Shadab Asghar
उम्र भर जिस ने न माँगा हो ख़ुदा से कुछ भी
उस ने बस तुम से मोहब्बत की दुआ माँगी है
Shadab Asghar
दुख कम मिलें इस साल तुम को उस बरस से
ये साल तुम को हौसला दे ये दुआ है
Siddharth Saaz
30 Likes
लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं
मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है
Ameer Qazalbash
40 Likes
दरवाज़े पर दस्तक देने से पहले
मेरे हाथ दुआ में ख़ुद उठ जाते हैं
Tanoj Dadhich
36 Likes
सुनते हैं के मिल जाती है हर चीज़ दुआ से
इक रोज़ तुम्हें माँग के देखेंगे ख़ुदा से
Rana Akbarabadi
49 Likes
मुहब्बत में हम ने सियासत न की
तभी इश्क़ में कोई बरकत न की

उसे मानता था मैं अपना ख़ुदा
कभी उस की लेकिन इबादत न की
Read Full
RAJAT AWASTHI
तिरा दिल मुस्कुराएगा दुआ है
हमें भी तो भरोसा है ख़ुदा पर
Meem Alif Shaz
माँ की करते हुए ख़िदमत मुझे आ जाए क़ज़ा
ऐ ख़ुदा एक ये बेटे की दुआ है तुझ सेे
''Akbar Rizvi"
नज़रें हो गड़ीं जिन की वसीयत पे दिनो-रात
माँ-बाप कि 'उम्रों कि दुआ ख़ाक करेंगे
Asad Akbarabadi
12 Likes
जिस ने बेचैनियाँ दी हैं मुझे बेचैन रहे
मैं ने रो-रो के ख़ुदा से ये दुआ माँगी है
Shajar Abbas
तेरी ख़ातिर ख़ुदा से हम दुआ करते
नहीं करते भला हम और क्या करते
Arohi Tripathi
कटी उम्र सारी वफ़ा करते करते
किसी की मुहब्बत अदा करते करते

वो थकता नहीं है ज़फा करते करते
मैं थकती नहीं हूँ दुआ करते करते
Read Full
Shadab Asghar
32 Likes
दुआ को हाथ उठाते हुए लरज़ता हूँ
कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए
Iftikhar Arif
35 Likes
जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है
माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है
Munawwar Rana
44 Likes
है दुआ जल्दी जन्नत अता हो तुझे
तू मेरे इश्क़ का इश्क़ है ऐ रक़ीब
Prit
11 Likes
मुझ पे पड़ती नहीं बलाओं की धूप
सर पे साया-फ़िगन है माँ की दुआ
Amaan Haider
दुआ में माँग लूँ मैं उस को लेकिन
फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है
Shadab Asghar
36 Likes
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी
तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे
Shakeel Badayuni
49 Likes
हमेशा इक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था
मिलें या बिछड़ें मगर तुम्हीं से वफ़ा करेंगे ये तय हुआ था
Shabeena Adeeb
87 Likes
दुआ करो कि सलामत रहे मिरी हिम्मत
ये इक चराग़ कई आँधियों पे भारी है
Waseem Barelvi
110 Likes
गले में उस के ख़ुदा की अजीब बरकत है
वो बोलता है तो इक रौशनी सी होती है
Bashir Badr
40 Likes
अंजाम-ए-वफ़ा ये है जिस ने भी मोहब्बत की
मरने की दुआ माँगी जीने की सज़ा पाई
Nushur Wahidi
11 Likes
मैं ने पूछा कि है क्या शग़्ल तो हँसकर बोले
आज कल हम तेरे मरने की दुआ करते हैं
Jalal Lakhnavi
14 Likes
कैसा क़ातिल था जो हाथों में लिए था ख़ंजर
चुपके चुपके मिरे जीने की दुआ करता था
Meer Nazeer Baqri
13 Likes
ख़ुशनसीबी है तुम्हारी सर पे है जो माँ का हाथ
हम यतीमों को पता है ये दुआ क्या चीज़ है
Amaan Pathan
10 Likes
तेरा बदन तो सलामत रहे मगर दिल को
मेरे इन अश्कों की बारिश के बा'द ज़ंग लगे

है इंतिक़ाम से मतलब मुझे तो रंग-ए-बहार
ये बद-दुआ है मेरी तू ख़िज़ाँ का रंग लगे
Read Full
Mukesh Jha
चाहे जीतनी भले ही देरी हो
इक़ दुआ है कभी तो पूरी हो

काश हम तुम से हक़ से कह पाते
जान ए जॉ तुम तो सिर्फ़ मेरी हो
Read Full
Shadab Asghar
10 Likes
होती नहीं क़ुबूल दुआ तर्क-ए-इश्क़ की
दिल चाहता न हो तो ज़बाँ में असर कहाँ
Altaf Hussain Hali
10 Likes
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी
दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो
Mohammad Alvi
इक रिवायत थी निभानी सो निभा दी मैं ने
छोड़ कर जाते हुए ख़ूब दुआ दी मैं ने

उस को बस इतना ही कह पाया कि ख़ुश रहना और
दिल की दीवार से तस्वीर हटा दी मैं ने
Read Full
Mukesh Jha
चंद पेड़ों को ही मजनूँ की दुआ होती है
सब दरख़्तों पे तो पत्थर नहीं आया करता
Ahmad Kamran
ये घर सब ईंट पत्थर से कहाँ तैयार होते हैं
दुआ से अपनी ताकत से इन्हें माएँ बनाती हैं
Prashant Sitapuri
तितलियों से बाग रौशन होता हैं
बेटियों से घर में बरकत होती हैं
Moin Hasan
दुआ करूँ कौन सी, ख़ुदा हो सके मिरे पास, कह दो ना
गुनाह वो कौन सा न कर दूँ, नसीब जन्नत मुझे होगी
Zain Aalamgir
तुम्हें वो ख़ुश रखे बस, ये दुआ है
गले में धागा जिस का बाँध ली हो
Aarush Sarkaar
चूम कर ख़त्म कर दे दर्द मिरा
काम क्या लूँ दवा दुआ से मैं
Lokesh Singh
साहिब-ए-सख़ा हो तुम, ये भी रहम अता करो
मुश्किलों का दौर है, दुआ करो दुआ करो

मौत की जकड़ से साँस लौट आएगी भला
तुम ख़ुदा का रूप हो, रज़ा करो रज़ा करो
Read Full
Prashant Beybaar
मुफलिसी में रहे अदाकारी
है अमीरी, ख़राब बरकत को
Vishal Jha
दुआ हर इक मेरे हक की तुम्हारे नाम हो जाए
ख़ुदा कुछ और हो ना हो मेरा ये काम हो जाए

तुम अपने रंग से मुझ
में भी थोड़े रंग भर दो ना
हमारी ज़िन्दगी भी फिर अवध की शाम हो जाए
Read Full
Aditya
आपने दिल खोलकर दे दी दुआ
शा'इरी की मुँह-दिखाई हो गई
Saarthi Baidyanath
रहो ख़ुश जहाँ भी रहो ये दुआ है
अगर ये भी ना चाहा तो इश्क़ क्या है

उसे भूल तो जाते पर मसअला ये
कि वो यार अब भी बहुत बावफ़ा है
Read Full
karan singh rajput
11 Likes
ये मुसलसल बिछड़ते जाते है
बद-दुआ है वफ़ा निगारों को
Sandeep kuthe
तुझे आबाद रहने की दुआ दे के
मेरे हालात पर रोता रहा मैं
karan singh rajput
मेरे अज़ीज़! दुआ कीजिए मेरे हक़ में
दवा से ज़्यादा दुआ की मुझे ज़रूरत है
Ramnath Shodharthi
कौन जाने मेरे जीने की दुआ करता है के
मौत आती है मगर ले के नहीं जाती मुझे
karan singh rajput
ऐ ख़ुदा लब पे इक दुआ ले कर
मैं तिरे दर पे आन बैठा हूँ

सब मुक़द्दर से माँगते हैं उसे
मैं मुक़द्दर ही मान बैठा हूँ
Read Full
Neeraj Naveed
बे-दर्द ज़माने में दुआ किस को चाहिए
सब माँगते हैं दर्द, दवा किस को चाहिए
Abhishek Bhadauria 'Abhi'
बादे सज्दा वो जो हर रोज़ दुआ करती है
उस के होंठों की मैं या रब वो दुआ हो जाऊँ
Shajar Abbas
दुआ अपनी भी ख़ातिर इस तरह कुछ माँग ली मैं ने
ये चाहा है कि तेरे चाहने वाले सभी ख़ुश हो
anupam shah
सियाह शब कि अज़ीयत तबाह कर देगी
मुझे अँधेरों कि आदत तबाह कर देगी

मैं तेरे दुख में बराबर शरीक हूँ सो मुझे
उदास शब कि अज़ीयत तबाह कर देगी

जो सब्र और तहम्मुल के साथ ईश़्क करे
उसे तुम्हारी मोहब्बत तबाह कर देगी

जो इश्क़ सब्र की दीवार तोड़ दे जानाँ
उसे बदन की ज़रूरत तबाह कर देगी

दुआ सलाम से आगे अगरचे बात बढ़े
तो फिर ये वस्ल की राहत तबाह कर देगी

हसीन चेहरे की आदत है छोड़ जाने की
सो ऐसे शख्श़ की सोहबत तबाह कर देगी
Read Full
Md Akhter Ansari
'शजर' की सल्तनत को नज़रे बद से देखने वालों
दुआ-गो हूँ ख़ुदा से आप सब ना-बीना हो जाओ
Shajar Abbas
दुआएँ काम आती हैं दुआ लेते चलो सब की
बलाएँ दूर रहती हैं नज़र हो जो कहीं रब की
Kush Pandey ' Saarang '
मैं दुआ करता हूँ उसे मिले इश्क़
चाहे मुझ सेे मिले या ग़ैर से ही
Prit
ज़िंदगी मेरी सँवर जाती तो अच्छा होता
तेरी बाहों में गुज़र जाती तो अच्छा होता

तेरा दीदार हो ये लब पे दुआ थी कब से
तू भी कुछ देर ठहर जाती तो अच्छा होता
Read Full
Tarun Bharadwaj
उस ने पूछा था मेरी जान कहाँ तक पहुंचे
मैं ने हँसकर ये कहा रिश्ता-ए-जाँ तक पहुंचे

बहरे हो जाएँ दुआ गो हूँ ये दुनिया वाले
उस का जब नाम ख़ुदा मेरी ज़बाँ तक पहुंचे
Read Full
Shajar Abbas
चाँदनी की तरह तुम, चमकते रहो
फूल बनकर के गुलशन में खिलते रहो

है दुआ, दे ख़ुदा, ख़ूब बरक़त तुम्हें
आई दिन यूँँ ही आशिक़ बदलते रहो
Read Full
Abhishek Srivastava virral
उस के दिल से अगर उतर जाऊँ
या इलाही दुआ है मर जाऊँ
Shajar Abbas
सुना है उस की शादी हो गई है अब
दुआ ने दम तोड़ा है बीस साल में
A R Sahil "Aleeg"
फ़क़ीरों की दुआ सस्ती मिली मुझ को
उन्हें कुछ रोज़ बस खाना खिलाया था
Saahir
दुआ क्यूँ नहीं सुनता ख़ुदा, सोचो
ख़ुदा है कहीं तो सीख़-पा तुझ सेे
A R Sahil "Aleeg"
मुझे मत देखो लड़की मुस्कुरा कर
मैं एक लड़की के होंठों की दुआ हूँ
Shajar Abbas
मेरे मरने की दुआ माँग रहे थे जो 'दीप'
बद-दुआ में ही मुझे उन का हुनर लगता है
Deepika Jain
बिन माँगे सब कुछ दिया मुझ को ख़ुदा ने, शुक्र तेरा
लेकिन ऐसा कुछ नहीं देता जो माँगा है दुआ में
A R Sahil "Aleeg"
मता-ए-जान दुआ माँगती है रो-रो कर
मेरे इलाही 'शजर' को मेरा नसीब बना
Shajar Abbas
सिगरिटें क्या हैं तुम जानती हो?
बद-दुआ है सभी शाइरों पे
Saahir
14 Likes
ये दुआ या कोई बद-दुआ है नहीं, लौट आए यहाँ
आह है, जो कभी भी, किसी की भी, ख़ाली नहीं जाती है
A R Sahil "Aleeg"
ये इंसाँ भला भीख कैसे यहाँ माँग लेते हैं
मुझे तो ख़ुदा से दुआ माँगते शर्म आती है
A R Sahil "Aleeg"
दुआ तर्क करने को हम सब्र करना नहीं कहते
दुआ पर डटे रहने का नाम ही सब्र होता है
A R Sahil "Aleeg"
दुआ ये माँगा करो रोज़ उठके अहल-ए-सुबह
ख़ुदा बुजुर्गों का साया हमारे सर पे रखे
Shajar Abbas
दुआ करना हमारे हक़ में जब मर जाएँ ऐ लोगों
कि अब तो ख़्वाब में क़ब्रों की तन्हाई रुलाती है
shahnawaaz khan
ख़ुदा महफूज़ रक्खे नज़रे बद से
दुआ माँगो शजर की सल्तनत को
Shajar Abbas
है दुआ लब पे लिए तुझ सेे शजर महव-ए-दुआ
रखना महरूम मुझे दौलत-ए-आलम से ख़ुदा

मेरे आँगन में तवाइफ़ ये अगर आएगी
छीन लेगी ये सभी रिश्ते ख़ुशी चैन मेरा
Read Full
Shajar Abbas
हालात अपने क्या कहें इक बद-दुआ के बा'द
कुछ यूँँ हुआ कि कोई दुआ कुछ न कर सकी
Prashant Sitapuri
रहती है ख़िज़्र जैसी हर वक़्त साथ मेरे
माँ की दुआ सा कोई हमराह ही नहीं है
Kiran K
करूँँ ये ख़ुदा से दुआ में
सलामत रहे जान मेरी
MOHSIN JAHANGIR
ख़ुदा के कुन को तुझे रोकना है गर फ़-य-कुन से
दुआ, ख़ुदा से सदा माँग दम-ए-बाज़-ए-पसीं तू
A R Sahil "Aleeg"
ये सब्र -ओ -ज़ब्त अब और मुझ सेे ख़ुदा होता नहीं हैं
मुझे तू आज़माना अब छोड़, कुन कह दे दुआ पर
A R Sahil "Aleeg"
ज़िंदगी अपनी सकूँ से कट सके, हो न पाया
अब दुआ इतनी है मौला, मौत आसान देना
A R Sahil "Aleeg"
ख़ुदा बस यही इक दुआ है हमारी
हमारे दिलो को तू मासूम रखना
"Nadeem khan' Kaavish"
कभी भी सिद्क़-ए-मक़ाल, अक़्ल-ए-हलाल के बिन
क़बूल कोई दुआ, नहीं हो सकेगी साहब
A R Sahil "Aleeg"