Revenge Shayari Collection - Dil ke gusse, badla aur tootey bharose ki shayari

Revenge shayari expresses the fire of badla, the pain of betrayal, and the urge to settle scores. These lines capture emotions born from dhokha, broken trust, and wounded pride. Whether it is silent revenge or bold confrontation, this shayari reflects the intense side of human feelings.

badla shayari
दुश्मनी कर मगर उसूल के साथ
मुझ पर इतनी सी मेहरबानी हो

मेरे में'यार का तक़ाज़ा है
मेरा दुश्मन भी ख़ानदानी हो
Read Full
Akhtar Shumar
44 Likes
उस ने इस तरह से बदला है रवय्या अपना
पूछना पड़ता है हर वक़्त, तुम्हीं हो ना दोस्त?
Inaam Azmi
42 Likes
अगर तू ख़ुश है मेरी हार से तो
मेरी हर जीत से नफ़रत है मुझ को
Shadab Javed
26 Likes
इस आ
समाँ को मुझ सेे है क्या दुश्मनी "अली"?
भेजूँ अगर दुआ भी तो सर पर लगे मुझे
Read Full
Ali Rumi
22 Likes
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता
दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए
Nida Fazli
44 Likes
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम
तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे
Bashir Badr
42 Likes
क्या बताऊँ कैसा ख़ुद को दर-ब-दर मैं ने किया
उम्र भर किस किस के हिस्से का सफ़र मैं ने किया

तू तो नफ़रत भी न कर पाएगा इस शिद्दत के साथ
जिस बला का प्यार तुझ सेे बे-ख़बर मैं ने किया
Read Full
Waseem Barelvi
33 Likes
ज़रा मौसम तो बदला है मगर पेड़ों की शाख़ों पर नए पत्तों के आने में अभी कुछ दिन लगेंगे
बहुत से ज़र्द चेहरों पर ग़ुबार-ए-ग़म है कम बे-शक पर उन को मुस्कुराने में अभी कुछ दिन लगेंगे
Javed Akhtar
33 Likes
इस दौर-ए-मुंसिफ़ी में ज़रूरी नहीं 'वसीम'
जिस शख़्स की ख़ता हो उसी को सज़ा मिले
Waseem Barelvi
33 Likes
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों
Bashir Badr
81 Likes
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं
वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं
Hafeez Jalandhari
24 Likes
हमारा इश्क़ इबादत का अगला दर्जा है
ख़ुदा ने छोड़ दिया तो तुम्हारा नाम लिया

ग़मों से बैर था सो हम ने ख़ुद-कुशी कर ली
शजर ने गिर के परिंदों से इन्तेक़ाम लिया
Read Full
Balmohan Pandey
40 Likes
तेरे वादे से प्यार है लेकिन
अपनी उम्मीद से नफ़रत है

पहली ग़लती तो इश्क़ करना थी
शा'इरी दूसरी हिमाक़त है
Read Full
Mehshar Afridi
68 Likes
तुम सेे जो मिला हूँ तो मेरा हाल है बदला
पतझड़ में भी जैसे के कोई फूल खिला हो
Haider Khan
40 Likes
इश्क़ तू ने बड़ा नुक़सान किया है मेरा
मैं तो उस शख़्स से नफ़रत भी नहीं कर सकता
Liaqat Jafri
32 Likes
मुझ में थोड़ी सी जगह भी नहीं नफ़रत के लिए
मैं तो हर वक़्त मोहब्बत से भरा रहता हूँ
Mirza Athar Zia
20 Likes
ऐसा बदला हूँ तिरे शहर का पानी पी कर
झूट बोलूँ तो नदामत नहीं होती मुझ को
Shahid Zaki
29 Likes
नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें
चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें
Unknown
26 Likes
कुछ ख़ास तो बदला नहीं जाने से तुम्हारे
बस राब्ता कम हो गया फूलों की दुकाँ से
Ashu Mishra
50 Likes
नाज़ क्या इस पे जो बदला है ज़माने ने तुम्हें
मर्द हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं
Akbar Allahabadi
27 Likes
भुला दो रंग नफ़रत के , तिरंगा हाथ में ले कर
दिखा दो तीन रंगों का सभी को प्यार होली में
Vijay Anand Mahir
जो ग़ुस्सा आ गया तो क्या ही कर लेंगे
ज़बाँ ये मेरी गाली भी नहीं देती
Irshad Siddique "Shibu"
ख़ास तो कुछ भी नहीं बदला तुम्हारे बा'द में
पहले गुम रहता था तुम में, अब तुम्हारी याद में

मोल हासिल हो गया है मुझ को इक-इक शे'र का
सब दिलासे दे रहे हैं मुझ को "जस्सर" दाद में
Read Full
Avtar Singh Jasser
चार दिन झूठी बाहों के आराम से
मेरी बिखरी हुई ज़िंदगी ठीक है

दोस्ती चाहे जितनी बुरी हो मगर
प्यार के नाम पर दुश्मनी ठीक है
Read Full
SHIV SAFAR
मैं चाहता यही था सब चाह ख़त्म हो अब
फिर चाहकर तुम्हें बदला ये ख़याल मेरा
Abhay Aadiv
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है
ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है
Saahir
14 Likes
शिकस्ता नाव समझ कर डुबोने वाले लोग
न पा सके मुझे साहिल पे खोने वाले लोग

ज़रा सा वक़्त जो बदला तो हम पे हँसने लगे
हमारे काँधे पे सर रख के रोने वाले लोग
Read Full
Kashif Sayyed
43 Likes
ज़रा सा वक़्त जो बदला तो हम पे हँसने लगे
हमारे काँधे पे सर रख के रोने वाले लोग
Kashif Sayyed
54 Likes
जन्नत में आ गया था किसी अप्सरा पे दिल
जिस की सज़ा-ए-मौत में दुनिया मिली मुझे
Ankit Maurya
43 Likes
मुझ से नफ़रत है अगर उस को तो इज़हार करे
कब मैं कहता हूँ मुझे प्यार ही करता जाए
Iftikhar Naseem
32 Likes
तोड़ कर तुझ को भला मेरा भी क्या बन जाता
उल्टा मैं ख़ुद की मुहब्बत प सज़ा बन जाता

जितनी कोशिश है तिरी एक तवज्जोह के लिए
उस सेे कम में तो मैं दुनिया का ख़ुदा बन जाता
Read Full
Ashutosh Vdyarthi
47 Likes
सारी दुनिया ने तो नफ़रत से पुकारा मुझ को
माँ समझती है मगर आँख का तारा मुझ को
Muneer shehryaar
10 Likes
आप बच्चों का दिल नहीं तोड़ें
भाई ये दुश्मनी हमारी है
Vishnu virat
50 Likes
दश्त छोड़े हुए अब तो अर्सा हुआ
मैं हूँ मजनूँ मगर नाम बदला हुआ

मुझ को औरत के दुख भी पता हैं कि मैं
एक लड़का हूँ बेवा का पाला हुआ
Read Full
Rishabh Sharma
35 Likes
हम समुंदर है हम को न रस्ते बता
हम मुसाफ़िर नहीं जो भटक जाएँगे

दुश्मनी यार किस किस से लेंगे भला
तेरे पहलू से हम ही सरक जाएँगे
Read Full
Nadeem Shaad
22 Likes
कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला
और डूबने वालों का जज़्बा भी नहीं बदला
Ghulam Mohammad Qasir
10 Likes
ज़माना दोस्त है किस किस को याद रक्खोगे
ख़ुदा करे कि तुम्हें मुझ से दुश्मनी हो जाए
Qabil Ajmeri
19 Likes
हम जिस के हो गए वो हमारा न हो सका
यूँँ भी हुआ हिसाब बराबर कभी कभी
Aale Ahmad Suroor
दिल में नफ़रत हो तो चेहरे पे भी ले आता हूँ
बस इसी बात से दुश्मन मुझे पहचान गए
Shuja Khawar
14 Likes
नफ़रत धोका बुग़्ज़ तअ'स्सुब झूट दिखावा ख़ुद-ग़रज़ी
कैसे कैसे ज़हर भरे हैं इंसाँ की शिरयानों में
Hina Rizvi
11 Likes
राज़ी हैं हम कि दोस्त से हो दुश्मनी मगर
दुश्मन को हम से दोस्त बनाया न जाएगा
Altaf Hussain Hali
रोज़ तारीख़ कैलेंडर में बदल जाती थी
फिर वो तारीख़ भी आई कि कैलेंडर बदला
Shakir Dehlvi
मुझ
में जो गुम है कहीं वो हिस्सा नहीं देखा मेरा
तुम ने प्यार देखा है अभी ग़ुस्सा नहीं देखा मेरा
Read Full
karan singh rajput
13 Likes
उस लड़की के जाने से बस ये बदला
प्यारी-प्यारी ग़ज़लें होना छूट गई
Shaad Imran
अब मुझे कोई गिला नहीं है तुम भी मेरे हो वो भी मेरा
सभी से अपना वास्ता है सभी से अपनी दुश्मनी है
Parwez Akhtar
मेरे साथ मेरे तमाम दोस्तों को भी ब्लॉक कर दिया
सच बताओ इतनी नफरत है या मेरी मोहब्बत का ख़ौफ़
Piyush
रब हो सकता गर बदला तो बदले में तुम ये कर दो
माँ को मेरी ठीक करो मुझ को बीमार भले कर दो
Prashant Sitapuri
दुश्मनी थी फ़क़त यही उन सेे
की नहीं दोस्ती ता-उम्र उन सेे
Vivek Chaturvedi
परिंदों सरहदों पे ध्यान देना
हमारे मुल्क में ही जान देना

हमें नेता से क्यूँँ नफरत है सुन लो
उन्हें आता है केवल ज्ञान देना
Read Full
Kush Pandey ' Saarang '
हम ने फूलों से दुश्मनी कर ली
आज काँटों पे चल के आए हैं
Akash Rajpoot
जवाँ दिल प्यार बस करता है मानो
इसे नफ़रत नहीं होती किसी से
Kush Pandey ' Saarang '
झूठों से तो आप को काफ़ी नफ़रत है
फिर क्यूँ जी सरकार की बातें करते हो
Alankrat Srivastava
इतनी नफ़रत इक दूजे से करते हैं
हम दोनों में यार मोहब्बत होनी थी
Abhishek Shukla
11 Likes
जिस तरह देखा है मैं ने आप को
दुश्मनी से भी बुरी है दोस्ती
Prashant Sitapuri
बीज-ए-नफ़रत दिलों में बो रहे हैं
हम तभी इक दूसरे को खो रहे हैं
Prit
करे मिलने मिलाने की ही अब जद्दोजहद भी क्यूँ
निभाए जो न जाए तो करें ऐसे अहद भी क्यूँ

मिले ख़ैरात में गर इश्क़ तो मंज़ूर नफ़रत है
दिलों में है ज़हर तो फिर ज़बाँ पर है शहद भी क्यूँ
Read Full
Ravi 'VEER'
प्यार मोहब्बत दिल से भागे जा रहे हैं
नफ़रत, शक, डर बोये-काटे जा रहे हैं
Saarthi Baidyanath
हम आशिक़ों की नींद से है ख़ानदानी दुश्मनी
करवट से कर ली गुफ़्तगू जगकर गुज़ारा कर लिया
Saarthi Baidyanath
नफ़रत है तेरे नाम के हर हर्फ़ से मुझ को
ऐ इश्क़ मुझे तू ने ही बर्बाद किया है
Shakir Dehlvi
उस लड़की के जाने से बस ये बदला
प्यारी-प्यारी ग़ज़लें होना छूट गई
Shaad Imran
14 Likes
झूठा है सच्चा भी तो हो सकता है
चश्मा है गन्दा भी तो हो सकता है

बारिश केवल बादल की मज़बूरी है?
बादल का ग़ुस्सा भी तो हो सकता है
Read Full
Atul K Rai
शाम होते ही घर जाना पड़ता है
एक दिन सब को मर जाना पड़ता है

ख़्वाब में वो मुझ पर ग़ुस्सा करती है
सो हमें सच में डर जाना पड़ता है
Read Full
Rudransh Trigunayat
कल तलक जो पेड़ नफ़रत के उगाता फिरता था
तुझ को देखा, इश्क़ के पौधे उगाने लग गया
karan singh rajput
जो घर, गली, शहर, देश खोया ज़रूर लेंगे
नए रखो नाम हम पुराना ज़रूर लेंगे

सुनो कि तुम जितना सह सको उतना ज़ुल्म करना
ये याद रखना, के हम भी बदला ज़रूर लेंगे
Read Full
Abuzar kamaal
10 Likes
कहीं वो कॉल कर ले और नंबर बंद हो मेरा
इसी डर से कभी भी मैं ने ये नंबर नहीं बदला
Chandan Sharma
दिल में नफ़रत का राज है ही नहीं
मेरा ऐसा मिज़ाज है ही नहीं

या'नी करिए यक़ीन सिर्फ़ यक़ीन
शक का कोई इलाज है ही नहीं
Read Full
Tarique Jamal
ज़हर मैं बे-वफ़ाई का कभी भी पी नहीं सकता
कलेजा फट गया ज़ख़्मों से उस को सी नहीं सकता

ख़ुदा क्यूँ फ़ैसला ऐसा मेरे ही साथ करना था?
सज़ा-ए-मौत दे दो पर जुदाई जी नहीं सकता
Read Full
Aniket sagar
किसी भँवरे के हैं सताये हुए फूल
किसी तितली से है बदला हमारा
Praveen Bhardwaj
उसी से दुश्मनी करने लगा था
जिसे मैं घर में लाना चाहता था
Tiwari Jitendra
दुश्मनी मैं सभी से कर लेता
प्यार खैरात में नहीं रखता
Tiwari Jitendra
कितना प्यार था मुझे तुम सेे
कितनी नफ़रत है अब ख़ुद से
Manish Aarwash
आँखों में देखने की मुझे ये सज़ा मिली
नफ़रत से देखता है मेरा आइना मुझे
Abuzar kamaal
कोई भी काम ऐसा क्यूँँ करें हम
भला ग़ैरों पे ग़ुस्सा क्यूँँ करें हम
Abhishek Bhadauria 'Abhi'
ऐसा बदला हूँ तिरे शहर आ कर
अपने घर का तो पता भूल बैठा
Akash Panwar
इक पल करता मोहब्बत, फिर अगले ही पल नफ़रत तुझ सेे
रब मुझ को तू बना काफ़िर या कामिल ईमाँ दे मुझ को
A R Sahil "Aleeg"
सीरत से है नफ़रत उस की
प्यारी सी है हँसी मगर
Vinay Khandelwal
मेरा ग़ुस्सा शांत अब तक ना हुआ
और उस को फ़िक्र है सामान की
Sayeed Khan
क्या कहा तुम को मुझ सेे नफ़रत है
या'नी तुम मुझ सेे प्यार करती थी
Shajar Abbas
दुनिया में नफ़रत होना लाज़िम है
हम ने दीवानों को मारे पत्थर
Vijay Anand Mahir
मुआ'फ़ी मत दो, मगर उस सेे कोई बदला न लो तुम
किसी से बदला न लेना ही, बदला सब सेे बड़ा है
A R Sahil "Aleeg"
क्या भला दिन रात रोना, यार बदलो
कुछ नहीं रक्ख़ा ग़मों में सार, बदलो

साल बदला है, सुनो अब तुम भी अपना
रंग बदलो, चाल बदलो, प्यार बदलो
Read Full
Ravi 'VEER'
वही मैं हूँ, वही ग़म है, वही दुनिया,
कलेंडर बदला है बस कुछ नहीं बदला,
Aves Sayyad
न बदले हम न हमारा ये हाल बदला है
बदलने को तो सुना है कि साल बदला है
Chandan Sharma
इक दिसंबर था, जनवरी थी इक
साल बदला तो मिल गए दोनों
Lokendra Faujdar 'Aham'
अना और इश्क़ की है दुश्मनी सिन से
कभी इक साथ रह सकते नहीं साहब
A R Sahil "Aleeg"
तुम ने कहा के चाहती थी तुम हमें बहुत
तुम को हमारी चाह थी मतलब नहीं रही

है प्यार आज भी वही, बदला है कुछ तो ये
पहले तुम्हारी आरज़ू थी अब नहीं रही
Read Full
Dipendra Singh 'Raaz'
ग़ुस्सा भी माँ का प्यार से तो कम नहीं
मैं मर-मिटूँगा इतनी प्यारी चीख पर
Sabir Hussain
दिल-ए-नादाँ को अक़्ल दे रहा हूँ
मय को मरहम की शक़्ल दे रहा हूँ

जो मोहब्बत पनप रही मुझ में
उसे नफ़रत की शक़्ल दे रहा हूँ
Read Full
Faiz Ahmad
तरकीब हज़ारों हैं लेकिन बोसा पहले नंबर पर
पेशानी पर ले लो जब ग़ुस्सा रहता है अंबर पर
Sandeep dabral 'sendy'
किसी को क्यूँ दिखाते हो अभी अंदाज़ नफ़रत के
यहाँ पर गुल खिले है जब मिरे जानाँ मोहब्बत के

अगर ढूँढो तो मिल जाए ख़ुदा भी अब किताबों में
किताबों में नहीं मिलते यहाँ बस राज़ उल्फ़त के
Read Full
Sandeep Rajput
इस महीने में ग़म-ए-हिज्राँ मिला है
इस लिए नफ़रत है माह-ए-फ़रवरी से
Shajar Abbas
उन्हें जब से बताया है कि क़िस्मत में नहीं हैं हम
सुना हम ने कि नफ़रत हो गई उन को लकीरों से
Sandeep dabral 'sendy'
हो ख़ताकार तुम मोहब्बत की
अब सज़ा-ए-फ़िराक़ वाजिब है
Shajar Abbas
भटक जाते हैं नफ़रत करने वाले रस्ता सो तुझ को
जो रस्ते में मिले उस से मोहब्बत तू भी करता चल
Yogamber Agri
यादों के कलेंडर में अभी साल न बदला
बदले हैं नगर हम ने मगर हाल न बदला
SHIV SAFAR
तुम्हारी आँख में देखे थे आँसू
मुझे बारिश से नफ़रत हो गई थी
Ayush Sharma
क़ैस को उल्फ़त है हर्फ़-ए-लाम से
और हमें नफ़रत है हर्फ़-ए-लाम से
Shajar Abbas
मुझे अब फिर बुरी लगने लगी बातें
मुझे फिर इश्क़ से नफ़रत हुई होगी
Amanpreet singh
हमारी रातें भी उजड़ी हुई सी हैं
चराग़ों से हमें भी थोड़ी नफ़रत हैं
Dileep Kumar
दरमियाँ नफ़रत के घुट घुट कर मुहब्बत मर रही है
ख़ून होता है हया का और शराफ़त मर रही है

ये सियासत है कि दंगों से इन्हें कुर्सी मिली है
इस सियासी खेल में यारों ख़जालत मर रही है
Read Full
Chandan Sharma
आप को मैं बदला बदला लग रहा हूँ
हर किसी को ऐसा लगता रहता हूँ मैं
Rovej sheikh
10 Likes
जल रही है शब, सहर भी जल रहा है
जलते हैं आदम कि घर भी जल रहा है

आग नफ़रत की लगाई जाने किस ने
शहर जलता है ग़ुजर भी जल रहा है
Read Full
Chandan Sharma
ग़रीबी है वहाँ पे सो वहाँ नफ़रत नहीं बिकती
हमारे गाँव में सब खेलतें हैं मिट्टी से होली
Irshad Siddique "Shibu"
इतना ग़ुस्सा आता है शहजा़दी पर
कैसा होगा हाल मिरी बर्बादी पर

बाइस को मैं आधी बाजी हारा हूँ
मर जाऊँँगा यार तुम्हारी शादी पर
Read Full
Tanha
फोन मुझे करने वाले मैसेज नहीं करते
मेरे यारों बदला इतना तेज नहीं करते
Vijay Potter Singhadiya
12 Likes
तुम्हारी बात से मुझ को कभी जो चोट पहुंँची तो
मुझे ग़ुस्सा नहीं आया मुझे रोना ही आया है
Nirbhay Nishchhal
वसिय्यत में मिली है दुश्मनी हम को यहाँ साहब
नहीं चर्चे थे कम वर्ना हमारी दोस्ती के भी
Shivam Mishra
दौलत के साथ मुफ़्त में आती है दुश्मनी
मैं इस लिए भी रहता हूँ मनहूस धन से दूर
shaan manral