Paani Shayari - Flow of emotions, depth, and life reflected through water poetry

Paani Shayari beautifully captures the essence of water as a symbol of life, emotions, and constant flow. Whether it’s the calm of a silent river or the intensity of a storm, paani reflects human feelings with depth and clarity. These shayaris blend simplicity with meaning, expressing thoughts that flow like a gentle dhaara.

paani shayari
दिन जल्दी जल्दी चलता हो तब देख बहारें जाड़े की
और पाला बर्फ़ पिघलता हो तब देख बहारें जाड़े की
Nazeer Akbarabadi
23 Likes
jal shayari
कतराते हैं बल खाते हैं घबराते हैं क्यूँँ लोग
सर्दी है तो पानी में उतर क्यूँँ नहीं जाते
Mahboob Khizan
27 Likes
neer shayari
बदन के दोनों किनारों से जल रहा हूँ मैं
कि छू रहा हूँ तुझे और पिघल रहा हूँ मैं
Irfan Siddiqi
52 Likes
न हारा है इश्क़ और न दुनिया थकी है
दिया जल रहा है हवा चल रही है
Khumar Barabankvi
39 Likes
उलटे सीधे सपने पाले बैठे हैं
सब पानी में काँटा डाले बैठे हैं
Shakeel Jamali
35 Likes
पानी आँख में भरकर लाया जा सकता है
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है
Abbas Tabish
55 Likes
कबूतर इश्क़ का उतरे तो कैसे?
तुम्हारी छत पे निगरानी बहुत है

इरादा कर लिया गर ख़ुद-कुशी का
तो ख़ुद की आँख का पानी बहुत है
Read Full
Kumar Vishwas
92 Likes
गिले शिकवे ज़रूरी हैं अगर सच्ची मुहब्बत है
जहाँ पानी बहुत गहरा हो थोड़ी काई रहती है
Munawwar Rana
48 Likes
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे
मैं जंगल में पानी लाया करता था
Tehzeeb Hafi
56 Likes
पुरानी कश्ती को पार ले कर फ़क़त हमारा हुनर गया है
नए खेवइये कहीं न समझें नदी का पानी उतर गया है
Uday Pratap Singh
41 Likes
आँख में पानी रखो, होंटों पे चिंगारी रखो
ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो
Rahat Indori
48 Likes
मैं आख़िर कौन सा मौसम तुम्हारे नाम कर देता
यहाँ हर एक मौसम को गुज़र जाने की जल्दी थी
Rahat Indori
41 Likes
तुम्हारा सिर्फ़ हवाओं पे शक गया होगा
चराग़ ख़ुद भी तो जल जल के थक गया होगा
Zubair Ali Tabish
46 Likes
मिट्टी और पानी भी हमें नाप कर मिलते हैं
तुम गमले में पालने को आसान समझते हो
Vishal Bagh
45 Likes
मैं ने आँखों के किनारे भी न तर होने दिए
जिस तरफ़ से आया था सैलाब वापस कर दिया
Abbas Tabish
31 Likes
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं
जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है
Azm Shakri
26 Likes
अगर साए से जल जाने का इतना ख़ौफ़ था तो फिर
सहर होते ही सूरज की निगहबानी में आ जाते
Azm Shakri
23 Likes
मुझे भी बख़्श दे लहजे की ख़ुश-बयानी सब
तेरे असर में हैं अल्फ़ाज़ सब, मआ'नी सब

मेरे बदन को खिलाती है फूल की मानिंद
कि उस निगाह में है धूप, छाँव, पानी सब
Read Full
Subhan Asad
31 Likes
जला है जिस्म जहाँ दिल भी जल गया होगा
कुरेदते हो जो अब राख जुस्तजू क्या है
Mirza Ghalib
51 Likes
भूके बच्चों की तसल्ली के लिए
माँ ने फिर पानी पकाया देर तक
Nawaz Deobandi
42 Likes
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी
कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ
Rehman Faris
44 Likes
ज़ब्त कीजे तो दिल है अँगारा
और अगर रोइए तो पानी है
Firaq Gorakhpuri
23 Likes
हमारी मुस्कुराहट पर न जाना
दिया तो क़ब्र पर भी जल रहा है
Aanis Moin
40 Likes
शदीद प्यास थी फिर भी छुआ न पानी को
मैं देखता रहा दरिया तिरी रवानी को
Shahryar
26 Likes
ग़म बयाँ करने का कोई और ढंग ईजाद कर
तेरी आँखों का ये पानी तो पुराना हो गया
Waseem Barelvi
54 Likes
किन नींदों अब तू सोती है ऐ चश्म-ए-गिर्या-नाक
मिज़्गाँ तो खोल शहर को सैलाब ले गया
Meer Taqi Meer
23 Likes
पेड़ के काटने वालों को ये मालूम तो था
जिस्म जल जाएँगे जब सर पे न साया होगा
Kaifi Azmi
30 Likes
कब लौटा है बहता पानी बिछड़ा साजन रूठा दोस्त
हम ने उस को अपना जाना जब तक हाथ में दामाँ था
Ibn E Insha
33 Likes
पत्थर के जिगर वालो ग़म में वो रवानी है
ख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है
Bashir Badr
20 Likes
दरिया के किनारे पे मिरी लाश पड़ी थी
और पानी की तह में वो मुझे ढूँड रहा था
Adil Mansuri
23 Likes
तेरे वादों को फिर से पढ़ रहा हूँ
तेरे ख़त पानी पानी हो रहे हैं
Harman Dinesh
47 Likes
किस ने भीगे हुए बालों से ये झटका पानी
झूम के आई घटा टूट के बरसा पानी
Arzoo Lakhnavi
16 Likes
जाने किस किस का ख़याल आया है
इस समुंदर में उबाल आया है

एक बच्चा था हवा का झोंका
साफ़ पानी को खँगाल आया है
Read Full
Dushyant Kumar
35 Likes
जो यहाँ ख़ुद ही लगा रक्खी है चारों जानिब
एक दिन हम ने इसी आग में जल जाना है
Zafar Iqbal
22 Likes
अभी आए अभी जाते हो जल्दी क्या है दम ले लो
न छेड़ूँगा मैं जैसी चाहे तुम मुझ से क़सम ले लो
Ameer Minai
20 Likes
ज़रा ठहरो कि शब फीकी बहुत है
तुम्हें घर जाने की जल्दी बहुत है

ज़रा नज़दीक आ कर बैठ जाओ
तुम्हारे शहर में सर्दी बहुत है
Read Full
Zubair Ali Tabish
173 Likes
वो जो प्यासा लगता था सैलाब-ज़दा था
पानी पानी कहते कहते डूब गया है
Aanis Moin
31 Likes
उस से कहना की धुआँ देखने लाएक़ होगा
आग पहने हुए मैं जाऊँगा पानी की तरफ़
Abhishek shukla
31 Likes
वतन की ख़ाक ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे
मुझे यक़ीन है पानी यहीं से निकलेगा
Unknown
33 Likes
जब भी आता है मिरा नाम तिरे नाम के साथ
जाने क्यूँँ लोग मिरे नाम से जल जाते हैं
Qateel Shifai
31 Likes
चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है
अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है
Farhat Ehsaas
40 Likes
बोसा लिया जो उस लब-ए-शीरीं का मर गए
दी जान हम ने चश्मा-ए-आब-ए-हयात पर
Ameer Minai
27 Likes
इक प्यासे की मौत हुई है
अब पानी को दुख होगा
Shadab Javed
29 Likes
तेरी गली को छोड़ के पागल नहीं गया
रस्सी तो जल गई है मगर बल नहीं गया

मजनूँ की तरह छोड़ा नहीं मैं ने शहर को
या'नी मैं हिज्र काटने जंगल नहीं गया
Read Full
Ismail Raaz
71 Likes
गुजर चुकी जुल्मते शब-ए-हिज्र, पर बदन में वो तीरगी है
मैं जल मरुंगा मगर चिरागों के लो को मध्यम नहीं करूँगा

ये अहद ले कर ही तुझ को सौंपी थी मैं ने कलबौ नजर की सरहद
जो तेरे हाथों से क़त्ल होगा मैं उस का मातम नहीं करूँगा
Read Full
Tehzeeb Hafi
64 Likes
लब-ए-दरिया पे देख आ कर तमाशा आज होली का
भँवर काले के दफ़ बाजे है मौज ऐ यार पानी में
Shah Naseer
29 Likes
सब को बस पानी पीने से मतलब है
बस माँ को चिंता है मटका भरने की
Tanoj Dadhich
49 Likes
तू अपने सारे दुख जा कर बताता है जिन्हें, इक दिन
बढ़ाएँगे वही ग़म-ख़्वार तेरी आँख का पानी
Siddharth Saaz
34 Likes
रोते बच्चे पूछ रहे हैं मम्मी से
कितना पानी और मिलाया जाएगा
Divy Kamaldhwaj
21 Likes
तुम ने कैसे उस के जिस्म की ख़ुशबू से इनकार किया
उस पर पानी फेंक के देखो कच्ची मिट्टी जैसा है
Tehzeeb Hafi
102 Likes
रोते बच्चे पूछ रहे हैं मम्मी से
कितना पानी और मिलाया जाएगा
Divy Kamaldhwaj
रंग की अपनी बात है वर्ना
आख़िरश ख़ून भी तो पानी है
Jaun Elia
148 Likes
तुझे बहुत शौक़ था मोहब्बत की गर्म लपटों से खेलने का
ले जल गई न हथेली अब ख़ुश कहा था मैं ने चराग़ रख दे
Charagh Sharma
34 Likes
पहले पानी को और हवा को बचाओ
ये बचा लो तो फिर ख़ुदा को बचाओ
Swapnil Tiwari
36 Likes
ख़ुद बुलाओ कि वो यूँँ घर से नहीं निकलेगा
यहाँ इनआ'म मुक़द्दर से नहीं निकलेगा

ऐसे मौसम में बिना काम के आया हुआ शख़्स
इतनी जल्दी तेरे दफ़्तर से नहीं निकलेगा
Read Full
Khurram Afaq
21 Likes
हर ख़ुशी मुस्कुरा के कहती है
दर्द बनकर छुपे हुए हो तुम

आज आब-ओ-हवा में ख़ुश्बू है
लग रहा है घुले हुए हो तुम
Read Full
Ritesh Rajwada
29 Likes
उस ने फेंका मुझ पे पत्थर और मैं पानी की तरह
और ऊँचा और ऊँचा और ऊँचा हो गया
Kunwar Bechain
39 Likes
जो साँसों को गिनते गिनते जीता है
उस की मौत ज़रा जल्दी आ जाती है
Tanoj Dadhich
तुम सेे बिछड़े फिर भी साँसे चलती हैं
मछली पानी के बाहर भी ज़िंदा है
Tanoj Dadhich
10 Likes
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे
हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी
Danish Naqvi
57 Likes
जल बुझूँगा भड़क के दम भर में
मैं हूँ गोया दिया दिवाली का
Nadir Shahjahanpuri
29 Likes
तुम भी लिखना तुम ने उस शब कितनी बार पिया पानी
तुम ने भी तो छज्जे ऊपर देखा होगा पूरा चाँद
Nida Fazli
33 Likes
यहाँ से जाने की जल्दी किस को है तुम बताओ
ये सूटकेसों में कपड़े किस ने रखे हुए हैं

करा तो लूँगा इलाक़ा ख़ाली मैं लड़-झगड़ कर
मगर जो उस ने दिलों पे क़ब्ज़े किए हुए हैं
Read Full
Zia Mazkoor
43 Likes
वो आँखें आप के ग़म में नहीं हुई हैं नम
दिया जलाते हुए हाथ जल गया होगा
Shadab Javed
44 Likes
नहीं तो बर्फ़ सा पानी तुम्हें जला देगा
गिलास लेते हुए उँगलियाँ न छू लेना
Irfan Siddiqi
26 Likes
तुम मेरे वो लगते हो जो कोई नइँ
हो गई मैं अमृता सी प्यार में
Neeraj Neer
29 Likes
ऐसा बदला हूँ तिरे शहर का पानी पी कर
झूट बोलूँ तो नदामत नहीं होती मुझ को
Shahid Zaki
29 Likes
आज हम दोनों बहुत ख़ुश साथ में रहते कहीं
घर बसाने की अगर जल्दी नहीं होती तुम्हें
Tanoj Dadhich
52 Likes
मुझ सेे मिलने ही आती है नुक्कड़ पर
पानी पूरी केवल एक बहाना है
Divy Kamaldhwaj
57 Likes
जी उठूँ फिर कर अगर तू एक बोसा दे मुझे
चूसना लब का तिरे है मुझ को जूँ आब-ए-हयात
Shaikh Zahuruddin Hatim
21 Likes
अगर फ़ुर्सत मिले पानी की तहरीरों को पढ़ लेना
हर इक दरिया हज़ारों साल का अफ़्साना लिखता है
Bashir Badr
40 Likes
ये पानी ख़ामुशी से बह रहा है
इसे देखें कि इस में डूब जाएँ
Ahmad Mushtaq
33 Likes
आँसू आँसू जिस ने दरिया पार किए
क़तरा क़तरा आब में उलझा बैठा है
Mashkoor Husain Yaad
27 Likes
अरक़ नहीं तिरे रू से गुलाब टपके है
अजब ये बात है शो'ले से आब टपके है
Unknown
25 Likes
रात भर ता'रीफ़ मैं ने की तुम्हारे रूप की
चाँद इतना जल गया सुन कर कि सूरज हो गया
Chandan Rai
29 Likes
जल चुका है जिस्म मेरा राख हूँ मैं
पर मुझे अब भी मिली राहत नहीं है
Shashank Shekhar Pathak
तेरे चुप रहने से हर पौधा सूख गया है
तुझ को मालूम नहीं पौधों का पानी है तू
Kabir Altamash
हो गए राम जो तुम ग़ैर से ए जान-ए-जहाँ
जल रही है दिल-ए-पुर-नूर की लंका देखो
Kalb-E-Hussain Nadir
30 Likes
मुझ को ये मालूम नहीं था तुम सेे मिलने से पहले दोस्त
जल्दी आँखें भरने वालों के मन जल्दी भर जाते हैं
Vikas Rana
27 Likes
जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है
माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है
Munawwar Rana
44 Likes
सेहरा है या पानी है
आँखों में हैरानी है

हम पर शक़ है लोगों को
दिल की कारिस्तानी है
Read Full
Madhyam Saxena
25 Likes
है दुआ जल्दी जन्नत अता हो तुझे
तू मेरे इश्क़ का इश्क़ है ऐ रक़ीब
Prit
11 Likes
शाम ढलने से फ़क़त शाम नहीं ढलती है
उम्र ढल जाती है जल्दी पलट आना मेरे दोस्त
Ashfaq Nasir
51 Likes
इसे तो वक़्त की आब-ओ-हवा ही ठीक कर देगी
मियाँ नासूर होते ज़ख़्म सहलाया नहीं करते
shaan manral
हम ने अच्छी धाँक जमा रक्खी थी अपनी
फिर उस ने छोड़ा और सब पानी कर डाला
Prashant Sharma Daraz
63 Likes
हमारे लोग अगर रास्ता न पाएँगे
शिलाएँ जोड़ के पानी पे पुल बनाएँगे

फिर एक बार मनेगी अवध में दीवाली
फिर एक बार सभी रौशनी में आएँगे
Read Full
Amit Jha Rahi
25 Likes
तुम्हें लहू से तो ख़त लिख नहीं सके लेकिन
लिखी है आँख के पानी से शा'इरी तुम पर
Manmauji
ज़हीफ़ी इस लिए मुझ को सुहानी लग रही है
इसे कमाने में पूरी जवानी लग रही है

नतीजा ये है कि बरसों तलाश-ए-ज़ात के बा'द
वहाँ खड़ा हूँ जहाँ रेत पानी लग रही है
Read Full
Khalid Sajjad
25 Likes
तमन्ना है दिवाली में दिया इक जल उठे ऐसा
जला दे फ़ासले सारे हमारे दरमियाँ जो हैं
Bhoomi Srivastava
12 Likes
किस तरह ये आप की आँखों में पानी आ गया
याद जस्सर आप को भी कोई या'नी आ गया
Avtar Singh Jasser
पिघलती बर्फ़ की ये दास्ताँ हम को बताती है
जुदा होना ही पड़ता है यहाँ पानी को पानी से
Raj Tiwari
आस-पास देखा था मैं ने फूट के रोने से पहले
जैसे कोई जेबें देखे कपड़े धोने से पहले

हम तकिए के नीचे रखते हैं यूँँ तेरी तस्वीरें
जैसे सिरहाने रखते हैं पानी सोने से पहले
Read Full
Tanoj Dadhich
34 Likes
एक रेगिस्तान दुनिया ऊॅंट के मानिंद हम
दूर तक पानी न कोई पेड़ सायादार है
Hameed Sarwar Bahraichi
इतनी जल्दी न गिरा अपने हसीं रुख़ पे नक़ाब
तू मुझे ठीक से हैरान तो हो लेने दे
Rajesh Reddy
38 Likes
किसी के होठ समुंदर में भी तरसते रहे
किसी की प्यास को सहरा में मिल गया पानी
Ajeetendra Aazi Tamaam
मेरी तक़दीर में जलना है तो जल जाऊँगा
तेरा वा'दा तो नहीं हूँ जो बदल जाऊँगा
Sahir Ludhianvi
60 Likes
मुहब्बत में बहाएा ख़ून औ पानी कहा हम ने
तेरी हर ख़ामियों को हँस के नादानी कहा हम ने
Alankrat Srivastava
ज़मीं का जल कभी बादल रहा है
तमाशा ज़िन्दगी का चल रहा है
Umesh Maurya
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में
कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में

क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में
ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में

तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा
काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में

डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को
भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में

सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा
तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में

फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू
बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में

सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा
दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में
Read Full
Anis shah anis
13 Likes
हमीं को क़ातिल कहेगी दुनिया हमारा ही क़त्ल-ए-आम होगा
हमीं कुएँ खोदते फिरेंगे हमीं पे पानी हराम होगा

अगर यही ज़ेहनियत रही तो मुझे ये डर है कि इस सदी में
न कोई अब्दुल हमीद होगा न कोई अब्दुल कलाम होगा
Read Full
Meraj Faizabadi
39 Likes
ये नदी वर्ना तो कब की पार थी
मेरे रस्ते में अना दीवार थी

आप को क्या इल्म है इस बात का
ज़िंदगी मुश्किल नहीं दुश्वार थी

थीं कमानें दुश्मनों के हाथ में
और मेरे हाथ में तलवार थी

जल गए इक रोज़ सूरज से चराग़
रौशनी को रौशनी दरकार थी

आज दुनिया के लबों पर मुहर है
कल तलक हाँ साहब-ए-गुफ़्तार थी
Read Full
ARahman Ansari
13 Likes
बड़ी जल्दी में था उस दिन ज़रा बेचैन भी था वो
उसे कहना था कुछ मुझ सेे मगर वो कह नहीं पाया
Varun Anand
45 Likes
इतनी जल्दी क्या रहती है मिलने की
सूट गुलाबी और दुप्पटा काला है
Tanoj Dadhich
63 Likes
लगा आग पानी को दौड़े है तू
ये गर्मी तेरी इस शरारत के बा'द
Meer Taqi Meer
28 Likes
मुझ को ऐसे देख रहा हैरानी में
जैसे सूरज देख लिया पेशानी में

मैं भी उस को देख रहा हूँ कुछ ऐसे
जैसे सूरज डूब रहा हो पानी में
Read Full
DEVANSH TIWARI
आज आख़िरी दफ़ा था पानी से पेट भरना
बच्चों ने आज जाके घर में अनाज देखा
Amaan Pathan
लेने आएगी मौत जब मुझ को
मेरे पहलू में आब-ए-ज़मज़म हो
Amaan Pathan
वो शे'र हूँ मैं जो खुलता नहीं है जल्दी से
मेरी तरह मुझे सुनना बहुत ज़रूरी है
Amaan Pathan
28 Likes